{"_id":"5c1f3639bdec22570e78ffd7","slug":"youth-done-girl-burnt-alive-case-5-horrible-facts-after-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छात्रा को जिंदा जलाने वाली दर्दनाक घटना की 5 ऐसी बातें, जो आपको अंदर तक झकझोर देंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को जिंदा जलाने वाली दर्दनाक घटना की 5 ऐसी बातें, जो आपको अंदर तक झकझोर देंगी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 24 Dec 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छात्रा को जिंदा जलाने की घटना ने केवल परिवार में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की बेटियों में खौफ पैदा कर दिया है। छात्रा ने सात दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लेकिन इस खौफनाक घटना की पांच बातें जानकर आप भी अंदर तक हिल जाएंगे।
2 of 6
आरोपी युवक
सुनसान जगह कच्चे रास्ते पर वहशी ने छात्रा को जबरन रोककर उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। इस बीच सुनसान सड़क पर छात्रा आग में झुलसती हुई चिल्लाती रही लेकिन वहां कोई नहीं था। कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे एक ग्रामीण ने छात्रा को जली हुई हालत में रास्ते में पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को आग के हवाले करने की सूचना आरोपी मनोज सिंह ने उन्हें फोन करके खुद दी थी। साथ ही आरोपी ने फोन पर यह भी कहा कि मैंने तुम्हारी बेटी को आग लगा दी है, अब तुम बचा सकते हो, तो बचा लो। उसकी ये बातें सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आरोपी
युवती को जिंदा जलाने वाले आरोपी मनोज सिंह उर्फ बंटी ने खुद के लिए मौत मांगी थी। आरोपी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि उसका युवती से कक्षा नौ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के संपर्क तोड़ने से वह आक्रोशित हो गया। आग लगाए जाने की घटना को स्वीकार करते हुए आरोपी ने कहा कि वह भी खुदकुशी की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
5 of 6
आरोपी युवक
घटना से दुखी आरोपी के पिता ने कहा कि जीवन में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका बेटा उन्हें इस तरह से शर्मसार करेगा। आरोपी बंटी की मां का कहना है कि वह बेटा हमारा है, लेकिन उसके अपराध की माफी नहीं है। उसे उसके अपराध की कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।