{"_id":"59f6108e4f1c1b70548b9d35","slug":"yogi-adityanath-father-statement-of-uttarakhand-progress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के पिता ने उत्तराखंड को लेकर कह दी बड़ी बात, जानिए क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के पिता ने उत्तराखंड को लेकर कह दी बड़ी बात, जानिए क्या बोले
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Oct 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
yogi father
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड को लेकर एक बड़ी बात कह दी। आगे जानिए क्या कहा उन्होंने...
yogi father
पौड़ी निवासी सीएम योगी के पिता यहां अखिल गढ़वाल सभा की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव कौथिग में शामिल होने आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को लेकर काफी कुछ बोला।
yogi father
उन्होंने अमर उजाला से खास बात चीत में कहा कि, उत्तर प्रदेश में 120 और उत्तराखंड में 20 की रफ्तार से काम हो रहा है। यूपी और उत्तराखंड में बहुत अंतर हैं। उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में पिछड़ गया था, लेकिन अब उसे उनके बेटे के रूप में 120 की रफ्तार से विकास कार्य करने वाला मुख्यमंत्री मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
yogi
उनके बेटे ने सत्ता संभालते ही यूपी की शासन व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी इसी रफ्तार से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां स्थिति यूपी की तरह खराब नहीं है। स्थिति इतनी बिगड़ी हुई नहीं हैं।
विज्ञापन
cm yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनका बेटा यूपी में भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर काम कर रहा है। राज्य गठन के 18 साल होने को हैं, इसके बाद भी यूपी और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों का मसला न सुलझ पाने के बारे में उन्होंने कहा कि यह मसला अब नहीं सुलझा तो कभी सुलझ नहीं पाएगा।