फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yamunotri Dham: घोड़े और पालकी वालों को जानकीचट्टी में रोका, हाईवे पर भी लगी वाहनों की कतार, तस्वीरें

Sun, 12 May 2024 11:22 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 May 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
Yamunotri Dham Horses and palanquins stopped at Jankichatti Traffic Jam on highway Photos
यमुनोत्री हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से ही तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में एक तरफ जहां प्रशासन डंडी कंडी और घोड़ा संचालकों को जानकीचट्टी में रेाक रहा है, वहीं, हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी दूर नहीं हो पा रही है। शनिवार को जहां यात्रा के दूसरे दिन हाईवे पर जाम के कारण यात्री कई घंटे तक परेशान रहे थे, वहीं, आज भी सुबह से हाईवे पर यही हाल बना हुआ है। 



हाईवे पर खरादी के पास आधी रात से वाहनों की कतार लगी है। इधर, डामटा से लेकर नौगांव, बड़कोट, दुबाटा, गंगनानी, पालीगाड़ आदि जगहों पर सैकड़ों वाहनों में हजारों श्रद्धालुओं को रोका हुआ है। साथ ही यमुनोत्री के पैदल मार्ग पर सुबह से घोड़े खच्चरों और डंडी पालकी को रोकने से यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के साथ ही मजदूरों में भी आक्रोश है।

Yamunotri Dham: उमड़ी भीड़ के बाद अब पुलिस की अपील...पर्याप्त श्रद्धालु पहुंचे, अन्य आज स्थगित करें यात्रा

Yamunotri Dham Horses and palanquins stopped at Jankichatti Traffic Jam on highway Photos
यमुनोत्री हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

मजदूरों ने चारधाम यात्रा प्रशासन पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया। हालांकि पैदल श्रद्धालु जा रहें हैं। वहीं, मजदूरों व कुली एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने सरकार को राजस्व देकर यह व्यवस्था ली और अब मजदूरों को रोका ज रहा है।

Yamunotri Dham Horses and palanquins stopped at Jankichatti Traffic Jam on highway Photos
जानकी चट्टी में रोके डंडी कंडी संचालक - फोटो : अमर उजाला

इधर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से ऐसी व्यवस्था बनाई गई है। धीरे-धीरे उन्हें आगे भेजा जाएगा। दरअसल, जानकीचट्टी से पांच किमी का पैदल मार्ग शुरू होता है। जैसे-जैसे इस पैदल मार्ग पर आगे बढ़ते जाते हैं तो यह संकरा होता जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yamunotri Dham Horses and palanquins stopped at Jankichatti Traffic Jam on highway Photos
बारिश में यमुनोत्री धाम जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

यात्रा सीजन में पैदल मार्ग के किनारे-किनारे पर ग्रामीण फड़ व खोखे लगाकर दुकानें भी लगाते हैं। वहीं पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ ही घोड़ा-खच्चरों, डंडी-कंडी का भी संचालन किया जाता है। इस साल यहां यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन
Yamunotri Dham Horses and palanquins stopped at Jankichatti Traffic Jam on highway Photos
यमुनोत्री धाम जाने वाले रास्ते पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

भीड़ के कारण पैदल मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालु फंस रहे हैं। श्रद्धालुओं के फंसने से पैदल मार्ग पर दबाव पड़ने की संभावना है। वहीं पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का भी हर पल खतरा रहता है। जिसे देखते हुए मजदूरों के रोका जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed