{"_id":"595d44404f1c1b481d8b46fd","slug":"worlds-largest-insect-atlas-math-appeared-in-jeolikot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां दिखाई दिया दुनिया का सबसे बड़ा कीट, निहाल कर देगी इसकी खूबसूरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां दिखाई दिया दुनिया का सबसे बड़ा कीट, निहाल कर देगी इसकी खूबसूरती
Thu, 06 Jul 2017 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
atlas math
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दुनिया के सबसे बड़े कीटों में शुमार ‘एटलस माथ’ बुधवार को ज्योलीकोट में दिखायी दिया। बेहद आकर्षक और प्राकृतिक रूप सौंदर्य के कारण कीट को सामान्यतया तितली समझ लिया जाता है।
2 of 7
atlas math
लोगों के लिए कौतूहल बने माथ का जीवन चक्र बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों से संकट में है। बटरफ्लाई रिसर्च सेंटर भीमताल के संस्थापक पीटर स्मैटाचेक बताते हैं कि ‘एटलस माथ’ हिमालय क्षेत्र, भारत के विभिन्न प्रांतों सहित चीन, मलेशिया, इंडोनेशिया सहित दक्षिण एशिया के अन्य कई देशों में पाया जाता है।
3 of 7
atlas math
अधिकांशत: जुलाई व अगस्त में दिखायी देने वाला ‘एटलस माथ’ का जीवन चक्र रेशम कीट से मिलता जुलता है। 10 से 12 इंच लंबाई का ये कीट रात्रि में उड़ान भरता है और दिन में पूर्ण विश्राम करता है, विश्राम की स्थिति में ये अपने जीवन यात्रा के लिए ऊर्जा एकत्र करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
butterfly
सरस्वती विहार के डॉ. मुकुल कांडपाल बताते है कि उत्तराखंड में बांज, उतीस व तुसार प्रजाति के पेड़ों पर इनके जीवन चक्र की बढ़त तेजी के साथ होती है। इस दौरान ये रेशम का भी निर्माण करते हैं। रेशम का निर्माण सिर्फ मादा द्वारा किया जाता है जबकि नर माथ वंश को बढ़ाने का कार्य करता है।
विज्ञापन
5 of 7
butterfly
आकर्षक रंगों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर ‘एटलस माथ’ का जीवन चक्र भी बेहद रोचक होता है। अंडा लार्वा और प्यूपा की स्थिति के बाद इसकी जिन्दगी मात्र 5 से 7 दिन ही होती है। प्रदेशीय मौन विशेषज्ञ डॉ. एचसी तिवारी ने बताया कि माथ में भोजन ग्रहण करने के लिए मुंह नहीं होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।