औली में वर्ल्ड स्नो डे पर स्थानीय स्कीइंग खिलाड़ियों और पर्यटकों ने जमकर बर्फ का लुत्फ उठाया। पर्यटकों के साथ उनके बच्चे भी बर्फ में जमकर मौज मस्ती करते नजर आए। स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन उत्तराखंड/चमोली, आईस स्केटिंग एसोसिएशन चमोली, विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड, पर्यटन कारोबारियों व स्थानीय स्कियर्स ने संयुक्त रूप से विश्व हिम दिवस मनाया। स्थानीय लोगों, पर्यटकों व बच्चों ने स्नो मैन बनाया।
World Snow Day: औली में खिलाड़ियों और पर्यटकों ने की स्कीइंग, सीएम धामी की पत्नी ने भी उठाया बर्फ का लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 19 Jan 2025 07:42 PM IST
सार
Uttarakhand News: बर्फ से ढका औली इन दिनों हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वर्ल्ड स्नो डे पर औली सैलानियों से गुलजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन