फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar Tourist Crowd to See Snow-capped peaks of Himalayas in Lansdowne

Kotdwar: लैंसडौन में बर्फ से ढकी चोटियां बनीं कौतूहल, हिमालय देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं पर्यटक

Sun, 19 Jan 2025 04:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Jan 2025 04:24 PM IST
सार

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम से पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ से ढकी 30 से अधिक हिमालय की चोटियां न केवल कौतूहलवश देखी, बल्कि उनके संबंध में जानकारी भी ली।

विज्ञापन
Kotdwar Tourist Crowd to See Snow-capped peaks of  Himalayas in Lansdowne
हिमालय का दीदार करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन नगरी लैंसडौन में टिप इन टॉप और राठी व्यू प्वाइंट से टेलीस्कोप और दूरबीन की मदद से नजर आ रहीं हिम चोटियां पर्यटकों के लिए कौतूहल बनी हैं। हिमालय की इन चोटियों को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक लैंसडौन पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम से पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ से ढकी 30 से अधिक हिमालय की चोटियां न केवल कौतूहलवश देखी, बल्कि उनके संबंध में जानकारी भी ली। गढ़वाल हिमालयन रेंज के अंतर्गत हिमालय की चोटियों दूना गिरि (7066 मीटर), चौखंबा (7138), केदारनाथ मेन (6940), शिवलिंग (6543), नीलकंठ (6596), त्रिशूल (7120), मेरु (6660), कमेट (7756), स्वर्गारोहिणी (6252), नंदा कोट (6861 मीटर) को सामान्य आंखों से भी आसानी से देखा और टेलीस्कोप व दूरबीन की मदद से इन चोटियों का पास से दीदार किया।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक छाए बादल, शीतलहर ने किया परेशान, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Kotdwar Tourist Crowd to See Snow-capped peaks of  Himalayas in Lansdowne
हिमालय का दीदार करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों को लैंसडौन के टूरिस्ट गाइड ऋषभ माहरा ने प्रसिद्ध हिमालय चोटियों से संबंधित मैथोलॉजिकल कहानियों और हिमालय के ग्लेशियर से निकलने वाली नादियों की जानकारी दी। इसके साथ ही भैरव गढ़ी, हनुमान गढ़ी के दर्शन किए और विभिन्न उच्च पर्वतीय गांवाें को देखा।

गाइड ऋषभ माहरा ने बताया कि गतवर्ष हिमालय की चोटियां बर्फ विहीन थीं। इस साल जनवरी माह में जमकर बर्फबारी हुई है। जिससे हिमालय की सुंदरता में चार चांद लगे हैं। यह पर्यटकों को खूब भा रहा है। दिल्ली के पर्यटक संजीता, नोएडा की हिमानी, गुरुग्राम के मंजीत सिंह ने बताया कि हिमालय की खूबसूरती को निहारने के लिए राठी हट से डुमेला मार्ग का ट्रैक आकर्षण का केंद्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed