फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व फोटोग्राफी दिवस 2021: ऐसे बदल गया पहाड़ का अक्स, देवभूमि की ये खूबसूरत तस्वीरें आपका मन भी मोह लेंगी...

Wed, 18 Aug 2021 11:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
World photography day 2021: Uttarakhand Historical Places old and New Photos
एफआरआई को तस्वीर में कैद करता युवक - फोटो : अमर उजाला

9 जनवरी 1839 को डॉगोरोटाइप प्रक्रिया से तस्वीरें निकालने की शुरुआत हुई थी। इसका अविष्कार फ्रांस के जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगरे ने किया था। 19 अगस्त 1839 को फ्रांस ने इसे पेटेंट कराया था और इसी दिन हर साल वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। फोटोग्राफी में समय के साथ काफी बदलाव आया है। एक दौर था जब बहुत कम लोगों के पास कैमरे हुआ करते थे, लेकिन अब हर हाथ में कैमरा से लैस मोबाइल है। तस्वीरें वह आइना हैं जिनमें हम बीते समय को दोबारा देख सकते हैं। 



विश्व फोटोग्राफी दिवस उन लोगों को समर्पित होता है, जिन्होंने खास पलों को तस्वीरों में कैद कर उन्हें यादगार बना दिया। तस्वीरें लम्हों को संजोने का एक खूबसूरत जरिया है, और इन तस्वीरों को अपनी आंखों और कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफरों की कलाकारी को आप तक पहुंचाने का जरिया हम यानी अमर उजाला बना है। 

अमर उजाला ने एक ऐसी ही सीरीज 'तस्वीरों के आइने में बदलते पहाड़ का अक्स' शुरू की है। जिसमें हम आपको प्रदेश के कुछ खास स्थानों की तस्वीरें दिखाएंगे कि ये स्थान सालों पहले कैसे दिखते थे और अब कैसे दिखते हैं। देवभूमि उत्तराखंड से ये कुछ तस्वीरें आपका मन भी मोह लेंगी।

World photography day 2021: Uttarakhand Historical Places old and New Photos
देहरादून का घंटाघर - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के घंटाघर की एक तस्वीर सालों पहले ली गई थी। वहीं दूसरी तस्वीर बदलाव और विकास होने के बाद साल 2021 की है। 

World photography day 2021: Uttarakhand Historical Places old and New Photos
भीमताल झील - फोटो : अमर उजाला

19वीं सदी में नैनीताल जिले की भीमताल झील और 21वीं सदी में भीमताल झील का विहंगम नजारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
World photography day 2021: Uttarakhand Historical Places old and New Photos
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला

साल 1975 में खींची गई विश्व प्रसिद्ध् हरकी पैड़ी की तस्वीर और बदलाव के बाद 2021 में खींची गई हरकी पैड़ी की तस्वीर।

विज्ञापन
World photography day 2021: Uttarakhand Historical Places old and New Photos
सिद्धबली मंदिर - फोटो : अमर उजाला

साल 1980 में ली गई विश्वप्रसिद्ध सिद्धपीठ सिद्धबली मंदिर की तस्वीर और साल 2021 में ली गई तस्वीर। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed