फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transform challenges into ventures and ideas into livelihoods for the youth

Dehradun News: युवा चुनौतियों को उद्यमों में और विचारों को आजीविका में बदलें

Mon, 05 Oct 2026 08:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Transform challenges into ventures and ideas into livelihoods for the youth
देहरादून। दून विश्वविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना (डीयूवाई) के तहत एक दिवसीय उद्यमिता अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार को कॅरिअर के अवसरों के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि युवाओं को स्थानीय चुनौतियों को उद्यमिता के अवसरों में बदलने और अपने साथ दूसरों के लिए भी आजीविका सृजित करने पर फोकस करना होगा। कहा कि विश्वविद्यालयों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को आवश्यक ज्ञान, आत्मविश्वास और सहयोग प्रदान करें, ताकि उनके संभावनाशील विचार सार्थक उद्यमों का रूप ले सकें। भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. बीएस बिष्ट ने विद्यार्थियों को उभरते कॅरिअर अवसरों की जानकारी दी। प्रो. सुधांशु जोशी ने कहा कि उद्यमिता में समस्याओं की पहचान, नवाचारी समाधान विकसित करना और सामाजिक और आर्थिक मूल्य का सृजन शामिल है। सपना नेगी ने विद्यार्थियों को उद्यमशील सोच, व्यवसाय के अवसरों की पहचान, स्टार्टअप विकास, स्वरोजगार और भावी उद्यमियों के लिए उपलब्ध संस्थागत सहायता व्यवस्थाओं से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed