लव मैरिज के बाद पत्नी को तलाक दे दिया। उसके बाद तलाकशुदा पति हनी ट्रैप के लिए दबाव बनाने लगा। जब पत्नी कुछ न कर सकी तो उसने अपने हाथ खून से रंग लिए। तलाक देने के बाद भी उत्पीड़न का सिलसिला बदस्तूर जारी रहने से बेइंतहा खफा एक महिला ने रविवार रात अपने तलाकशुदा शौहर की गर्दन रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
तलाक के बाद हनी ट्रैप के लिए दबाव बनाता था पति, जब कुछ न कर सकी तो खून से रंग लिए अपने हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात के बाद कहीं भागने की बजाए महिला सीधे इंदिरा नगर पुलिस चौकी पहुंची और यह कहकर पुलिस को सकते में डाल दिया कि मैंने अपने अपने पति को मार डाला है, अब आपको जो करना है करो। घटना देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र की है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस को संदेह है कि वारदात में सलमा के अलावा भी कोई शामिल हो सकता है।
सलमा ने बताया कि गय्यूर तलाक के बाद भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। चर्चा है कि कुछ दिनों से वह एक हनी ट्रैप की साजिश रचने के लिए दबाव बना रहा था। उसने एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर देकर कहा था कि उससे बात करे और झांसे में लेकर उससे साथ शारिरिक संबंध बनाए। इसके बाद उक्त के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा उसे जेल भिजवा देंगे।
सलमा ने उस व्यक्ति के बातचीत शुरू की। लेकिन उसने आगे बढ़ने से इनकार कर दिया। गय्यूर नाराज हो गया और सलमा को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगा। उक्त व्यक्ति को गय्यूर ने रुपए उधार दिए थे। लेकिन वह दे नहीं रहा था। इसलिए गय्यूर सलमा पर उसे हनी ट्रैप में फंसाने का दबाव बना रहा था। आरोपी की पहली शादी जलालाबाद में हुई थी। पहली पत्नी के तलाक होने के बाद उसने सलमा से प्रेम विवाह किया। फिर उसे भी तलाक दे दिया। चर्चा है कि चार दिन पहले ही उसने तीसरी सगाई मंगलौर (रुड़की) में की थी।
एसपी श्वेता चौबे के मुताबिक सलमा (30) निवासी श्रीदेव सुमननगर (चोर खाला), थाना वसंत विहार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने अपने तलाकशुदा शौहर गय्यूर खान (27), निवासी पुरकाजी, मुजफ्फरनगर की बेरहमी से हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक सलमा ने झोलाछाप डेंटिस्ट गय्यूर से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। निकाह के बाद किराए पर मकान लेकर दोनों श्रीदेव सुमननगर में रहने लगे थे।