फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की इस सांसद की जमकर तारीफ, कहा-‘ऐसे तंग करने वाले सांसद और मत भेजना’ 

Tue, 09 Apr 2019 10:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Apr 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Piyush Goyal praised Rajya sabha mp Anil baluni work 
सांसद अनिल बलूनी के साथ पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर बलूनी की सक्रियता को सराहा और इस पर चुटकी ली, ‘वे बहुत तंग करते हैं, अगली बार ऐसे तंग करने वाले सांसद मत भेजा करें।’ 

Lok sabha elections 2019 Piyush Goyal praised Rajya sabha mp Anil baluni work 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला

गोयल मंगलवार को यहां एक होटल में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें बलूनी भी मौजूद थे। इस दौरान बलूनी ने जहां गोयल को बड़ा भाई और दिल्ली में अपना लोकल गार्जियन बताया तो वहीं जब केंद्रीय मंत्री की बारी आई तो उन्होंने भी बलूनी के काम की जमकर तारीफ की। 

Lok sabha elections 2019 Piyush Goyal praised Rajya sabha mp Anil baluni work 
सांसद अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जब वे बलूनी को जानते नहीं थे और नए आए थे तब हम बात करते थे कि नरेंद्र मोदी जी किसको उठाकर ले आए हैं और पार्टी का राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज बना दिया है। इसे इस रूप में समझा जा सकता है कि जिस दल की केंद्र में और देश के 15-16 राज्यों में सरकारें हों, उसके मीडिया की जिम्मेदारी कितनी महत्वपूर्ण होती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Piyush Goyal praised Rajya sabha mp Anil baluni work 
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल के साथ अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला

लेकिन बलूनी ने जिस खूबसूरती, जिम्मेदारी और प्रभावशाली ढंग से काम संभाला, उससे उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। रेल मंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति गर्व से कह सकता है कि बलूनी का पार्टी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने, सरकार, पार्टी और मीडिया के बीच समन्वय बनाने में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने बलूनी के स्वभाव की तारीफ की। साथ ही कहा कि बलूनी हंसमुख स्वभाव के हैं, उन्हें हैरानी होती है कि वे कभी नाराज नहीं होते।

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Piyush Goyal praised Rajya sabha mp Anil baluni work 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

 वहीं अनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र हवा हवाई नहीं है, बल्कि धरातल पर काम करने वाला है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा और घावों को हरा करने वाला करार दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 2014 के चुनाव में प्राप्त 284 से अधिक सीटें जीतेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed