फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी शादी: बर्फबारी के बीच 10 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, जमकर नाचे बराती, तस्वीरें

Sun, 04 Feb 2024 10:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Wedding During Heavy Snowfall in Uttarkashi barat reached bride house after walking 10 Kilometers
बर्फबारी के बीच निकली बरात - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में जब बर्फबारी के बीच बरात निकली तो नजारा देखने लायक था। करीब दो फीट बर्फ के बीच पूरे उत्साह और रोमांच के बीच बरात निकाली गई। इस बीच बराती ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे। 

मोरी ब्लॉक के हड़वाडी में नवीन चौहान संग नम्रता चौहान की शादी हुई। इस बीच यहां जमकर बर्फबारी हुई, जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। लेकिन दूल्हे ने पैदल ही बरात निकालने का फैसला लिया। बस फिर सभी बराती करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हन के घर पहुंचे। 

आसमान से बरसी नेमत: चारधाम समेत पर्यटन स्थालों पर बर्फबारी, खूबसूरत वादियों का दिखा मनमोहक नजारा, तस्वीरें

Wedding During Heavy Snowfall in Uttarkashi barat reached bride house after walking 10 Kilometers
बर्फबारी के बीच निकली बरात - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नवीन चौहान भारतीय सैनिक हैं। उनकी शादी में दूर दराज से भी लोग पहुंचे, जिन्होंने बर्फ के बीच पहाड़ी रित रिवाज से हुई शादी का जमकर लुत्फ उठाया। 

Wedding During Heavy Snowfall in Uttarkashi barat reached bride house after walking 10 Kilometers
बर्फबारी के बीच निकली बरात - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी के बीच बरात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस विडियो की जानकारी देने वाले स्थानीय युवक हरवंश चौहान ने बताया कि बरात हड़वाड़ी से खन्सयाड़ी गांव में जानी थी,लेकिन मोरी के पर्वत क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने के कारण दोनों गांव को जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding During Heavy Snowfall in Uttarkashi barat reached bride house after walking 10 Kilometers
बर्फबारी के बीच निकली बरात - फोटो : अमर उजाला

दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण बरात में शामिल करीब 300 मेहमान दूल्हे सहित बर्फबारी के बीच नाचते-गाते हुए बर्फबारी के बीच रासौ तांदी करते हुए दुल्हनके घर पहुंचे।

विज्ञापन
Wedding During Heavy Snowfall in Uttarkashi barat reached bride house after walking 10 Kilometers
बर्फबारी के बीच निकली बरात - फोटो : अमर उजाला

वहीं, अब प्रदेश भर में सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानों में हल्की बारिश के आसार हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed