फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: बर्फ से लकदक हुई पहाड़ियां, दौड़े चले आए पर्यटक, 20 तस्वीरों में देखें ये खूबसूरत नजारा

Fri, 20 Jan 2023 11:36 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Jan 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
Weather Update Heavy snowfall in Uttarakhand tourists arrived Joshimath Chamoli Mussoorie read more updates
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की पहाड़ियां बर्फ से लकदक है। सुबह-सुबह ये ये खूबसूरत नजारा देखने के लिए पर्यटकों ने भी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में रुख किया। जगह-जगह से पर्यटकों के बर्फबारी का आनंद लेते तस्वीरें सामने आ रही है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी की संभावना जताई थी और आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिला।


उत्तराखंड की पहाड़ियां चांदी सी चमक रही हैं। बर्फभारी देख पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मुक्तेश्वर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, पंतनगर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी कमी के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

Weather Update Heavy snowfall in Uttarakhand tourists arrived Joshimath Chamoli Mussoorie read more updates
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से ठंड बढ़ गई है। मुनस्यारी के खलियाटॉप सहित मिलम, पंचाचूली में एक इंच बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाने से ठंड बढ़ गई है।

Weather Update Heavy snowfall in Uttarakhand tourists arrived Joshimath Chamoli Mussoorie read more updates
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
खलियाटॉप में एक इंच, मिलम में दो इंच, नग्निधूरा में दो इंच, लास्पा में दो इंच बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update Heavy snowfall in Uttarakhand tourists arrived Joshimath Chamoli Mussoorie read more updates
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

खलियाटॉप में बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Weather Update Heavy snowfall in Uttarakhand tourists arrived Joshimath Chamoli Mussoorie read more updates
पहाड़ों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी में ठंड बढ़ने के बाद बलाती ईको पार्क में तालाब और पाइपलाइन जम गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed