फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ धाम, छह स्थानों पर हिमखंड जोन हुए सक्रिय, तस्वीरें...

Mon, 25 Jan 2021 07:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Jan 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Weather update for Uttarakhand Today: kedarnath dham covered with white sheet of Heavy Snow photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। केदारनाथ मंदिर परिसर में तीन फुट तक बर्फ जमा है, जबकि मंदिर मार्ग से लेकर केदारपुरी के अन्य स्थानों पर तीन से सात फुट तक बर्फ है, जिससे आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। 

Weather update for Uttarakhand Today: kedarnath dham covered with white sheet of Heavy Snow photos
केदारनाथ का जायजा लेने गई टीम - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ के पैदल मार्ग पर भी बर्फ से कई जगहों पर रेलिंग टूटी हुई है। जल्द ही डीएम भी केदारनाथ का दौरा करेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीडीएमओ एनएस रजवार की ओर से ड्रोन कैमरा के साथ सात सदस्यीय टीम केदारनाथ भेजी गई थी। 
Weather update for Uttarakhand Today: kedarnath dham covered with white sheet of Heavy Snow photos
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

टीम ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक क्षेत्र जायजा लेते हुए बर्फ की स्थिति और उससे हुए नुकसान का आंकलन किया। ड्रोन कैमरा से संपूर्ण केदारपुरी का जायजा लिया गया। टीम के अनुसार गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से केदारनाथ तक ज्यादा बर्फ है। यहां लिनचोली से छानी कैंप के बीच ग्लेशियर जोन में 35 से 50 फुट लंबाई और 15 से 20 फुट ऊंचाई तक बर्फ जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather update for Uttarakhand Today: kedarnath dham covered with white sheet of Heavy Snow photos
केदारनाथ मार्ग पर बर्फ - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में रुद्रा प्वाइंट से लेकर केदारनाथ मंदिर तक भी पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है। मंदिर परिसर और आस पास के क्षेत्र में तीन फुट तक बर्फ जमा है। डीडीएमओ रजवार ने बताया कि टीम में डीडीआरएफ के भगवान सिंह रौथाण, केशर सिंह, कुलदीप राणा और ललित सेमवाल समेत एसडीआरएफ के तीन जवान भी शामिल थे।

विज्ञापन
Weather update for Uttarakhand Today: kedarnath dham covered with white sheet of Heavy Snow photos
केदारनाथ के रास्ते पर बर्फ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी हुई है। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के मार्ग बदलने के चलते फिलहाल दो-तीन दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर के मैदानी इलाकों में घना कोहरा रह सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed