उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। केदारनाथ मंदिर परिसर में तीन फुट तक बर्फ जमा है, जबकि मंदिर मार्ग से लेकर केदारपुरी के अन्य स्थानों पर तीन से सात फुट तक बर्फ है, जिससे आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।
2 of 6
केदारनाथ का जायजा लेने गई टीम
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ के पैदल मार्ग पर भी बर्फ से कई जगहों पर रेलिंग टूटी हुई है। जल्द ही डीएम भी केदारनाथ का दौरा करेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीडीएमओ एनएस रजवार की ओर से ड्रोन कैमरा के साथ सात सदस्यीय टीम केदारनाथ भेजी गई थी।
3 of 6
केदारनाथ में बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक क्षेत्र जायजा लेते हुए बर्फ की स्थिति और उससे हुए नुकसान का आंकलन किया। ड्रोन कैमरा से संपूर्ण केदारपुरी का जायजा लिया गया। टीम के अनुसार गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से केदारनाथ तक ज्यादा बर्फ है। यहां लिनचोली से छानी कैंप के बीच ग्लेशियर जोन में 35 से 50 फुट लंबाई और 15 से 20 फुट ऊंचाई तक बर्फ जमा है।
4 of 6
केदारनाथ मार्ग पर बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में रुद्रा प्वाइंट से लेकर केदारनाथ मंदिर तक भी पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है। मंदिर परिसर और आस पास के क्षेत्र में तीन फुट तक बर्फ जमा है। डीडीएमओ रजवार ने बताया कि टीम में डीडीआरएफ के भगवान सिंह रौथाण, केशर सिंह, कुलदीप राणा और ललित सेमवाल समेत एसडीआरएफ के तीन जवान भी शामिल थे।
5 of 6
केदारनाथ के रास्ते पर बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी हुई है। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के मार्ग बदलने के चलते फिलहाल दो-तीन दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर के मैदानी इलाकों में घना कोहरा रह सकता है।