{"_id":"6aa1bb9249920f083b082da7","slug":"protest-against-water-tank-construction-at-cremation-ground-locals-create-a-ruckus-dehradun-news-c-5-drn1037-1062353-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: श्मशान भूमि पर वाटर टैंक निर्माण का विरोध, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: श्मशान भूमि पर वाटर टैंक निर्माण का विरोध, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
देहरादून। सरकार की ओर से प्रस्तावित वाटर टैंक के निर्माण को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि इससे पहले शनि मंदिर की ओर वाटर टैंक बनाए जाने की योजना थी, लेकिन विरोध के बाद अब दूसरी जगह निर्माण की तैयारी की जा रही है।
मंगलवार को विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद बुधवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और निर्माण का विरोध करते हुए हंगामा किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर वाटर टैंक बनाए जाने की तैयारी की जा रही है यह क्षेत्र बच्चों के शमशान की पुरानी जगह से जुड़ा हुआ है। लोगों के अनुसार शमशान घाट और गौतम कुंड के नाम से करीब 52 बीघा भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। ऐसे में इस जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण धार्मिक और भावनात्मक दृष्टि से संवेदनशील मामला है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि वाटर टैंक का निर्माण धार्मिक अथवा श्मशान भूमि पर न कराकर विभागीय जमीन पर किया जाए। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर सरकारी भूमि उपलब्ध है, जहां जनहित की इस योजना को बिना विवाद के पूरा किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित स्थान पर निर्माण कराने की मांग की है।