फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Today: भूस्खलन से यमुनोत्री पैदल मार्ग का 40 मीटर हिस्सा ध्वस्त, यात्रा रोकी, तस्वीरें...

Fri, 11 Sep 2020 07:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Sep 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Yamunotri Highway 40 meter Road Collapse, yatra stop
- फोटो : अमर उजाला

चटक धूप में भिंडियालीगाड़ गदेरे के पास हुए भारी भूस्खलन से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग का 40 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। भूस्खलन से पैदल मार्ग पर बना गार्डर पुल, रेलिंग एवं शेड के साथ ही नीलगिरी महाराज की कुटिया ध्वस्त हो गई। कुटिया में रह रहे साधु ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। मार्ग बंद होने से यमुनोत्री धाम की यात्रा रोक दी गई है। 

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Yamunotri Highway 40 meter Road Collapse, yatra stop
- फोटो : अमर उजाला

वहीं 24 से अधिक तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोग यमुनोत्री की ओर फंस गए, जिन्हें पुलिस एवं एसडीआरएफ की मदद से सुरक्षित निकाला जा रहा है। कई दिनों से बारिश का सिलसिला थमा होने के बावजूद शुक्रवार सुबह करीब दस बजे चटक धूप के बीच जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भिंडियालीगाड़ के पास भारी भूस्खलन हुआ। इससे पैदल मार्ग का करीब 40 मीटर हिस्सा ध्वस्त तबाह हो गया। 

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Yamunotri Highway 40 meter Road Collapse, yatra stop
- फोटो : अमर उजाला

इस हिस्से में बना 15 मीटर स्पान का पैदल गार्डर पुल, रेलिंग और यात्री शेड बोल्डरों के नीचे दब गए। जबकि पास ही बनी नीलगिरी महाराज की कुटिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त नीलगिरी महाराज अपनी कुटिया में ही थे। भूस्खलन की तेज आवाज सुनकर वे बाहर भागे, जिससे उनकी जान बच गई। यात्रा मार्ग बंद होने से करीब 24 से अधिक तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोग यमुनोत्री की ओर ही फंस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Yamunotri Highway 40 meter Road Collapse, yatra stop
- फोटो : अमर उजाला

भूस्खलन की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व एवं लोनिवि की टीमें मौके पर पहुंची। भूस्खलन के ऊपरी हिस्से वाले जंगल में रस्सियों की मदद से यमुनोत्री की ओर फंसे हैदराबाद, मुंबई, उत्तरप्रदेश, हरियाणा आदि स्थानों के तीर्थयात्रियों को निकाला जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हिस्से में अभी आवाजाही सामान्य होने में समय लगेगा। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Yamunotri Highway 40 meter Road Collapse, yatra stop
- फोटो : अमर उजाला

इसे देखते हुए यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को स्यानाचट्टी बैरियर पर ही रोक दिया गया है। यहां पुलिस के जगमोहन, खुशीराम, राधेश्याम, एसडीआरएफ के विपिन, संदीप, आशीष, प्रदीप आदि जवान यमुनोत्री की ओर फंसे यात्रियों को सुरक्षित इस ओर निकालने में जुटे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed