फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Today: कोहरा हटा तो बर्फ से लकदक नजर आईं मुनस्यारी-धारचूला की खूबसूरत वादियां, तस्वीरें... 

Mon, 04 Jan 2021 09:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Jan 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Snow Covered Munsiyari and Dharchula Beautiful Photos
मुनस्यारी में बर्फ से लकदक वादियां - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कुमाऊं में बर्फबारी से मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार को हुई बर्फबारी के बाद जब सोमवार सुबह कोहरा छंटा तो मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक नजर आईं। मुनस्यारी में पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब आनंद लिया। खूबसूरत वादियों की तस्वीरें देखिए...

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Snow Covered Munsiyari and Dharchula Beautiful Photos
मुनस्यारी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ में धारचूला के उच्च हिमालयी गांवों में 20 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है, जबकि ऊंची चोटियों पर तीन से पांच फीट तक हिमपात हुआ है। छियालेख-लिपुलेख तक सड़क बर्फ से पट गई है।

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Snow Covered Munsiyari and Dharchula Beautiful Photos
मुनस्यारी में खलियाटॉप का नजारा - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में दिन भर धूप और बादलों का खेल चलता रहा। बारिश और हवाओं के चलते नैनीताल में ठंड बढ़ गई है। नगर में सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूर्य देव ने भी दर्शन दिए। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सामान्य हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Snow Covered Munsiyari and Dharchula Beautiful Photos
धारचूला में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के अनुसार सोमवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Snow Covered Munsiyari and Dharchula Beautiful Photos
पिथौरागढ़ जिले में बर्फबारी के बाद बर्फ हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम माइनस तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में नैनीताल में 19.50 मिमी, पिथौरागढ़ में 16 और मुनस्यारी में 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed