फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather Today : बादल, कोहरे और बारिश से गिरा पारा, गलन भरी सर्दी से कांपे मैदान और पहाड़, तस्वीरें

Sat, 02 Jan 2021 01:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Jan 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: cloud rain and fog increased cold photos
अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को बादल छाए रहे। डोईवाला, रायवाला, मसूरी, बडकोट, रुद्रप्रयाग, चमोली, श्रीनगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में भी शनिवार को बादल छाए रहे। देहरादून के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे ठंड में और इजाफा हो गया। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद दून में हल्की धूप निकल आई।

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: cloud rain and fog increased cold photos
अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे - फोटो : amar ujala

हरिद्वार में धुंध छाई रही। जिससे सूरज नहीं दिख रहा है। ठंड होने से अंगुलियों में गलन महसूस हो रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग घरों में हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रविवार से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 
 
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: cloud rain and fog increased cold photos
अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे - फोटो : amar ujala

इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। नए साल की शुरुआत में मौसम भी खुशमिजाज रहा। राजधानी में दिनभर धूप निकली रही। वहीं, रविवार से मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: cloud rain and fog increased cold photos
अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे - फोटो : amar ujala

शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 21.7 व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, मैदानी इलाकों में पाला व कोहरा लगातार जारी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि रविवार से कई पहाड़ी जिलों में ओलावृष्टि होने का अनुमान है। वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
 
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: cloud rain and fog increased cold photos
अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे - फोटो : amar ujala

चार और पांच जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। छह जनवरी से अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ सकती है। हरिद्वार में नए साल के पहले ही दिन कड़ाके की ठंड रही। दिन में धूप से कुछ राहत मिली और शाम को हवा चलने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed