फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंद हुआ देहरादून-मसूरी मार्ग, भूस्खलन से सड़क पर आया मलबा, लगा लंबा जाम, तस्वीरें...

Wed, 19 Aug 2020 09:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Aug 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Landslide on  Dehradun Mussoorie Road, Traffic jam
- फोटो : अमर उजाला

लगातार बारिश के चलते बुधवार को मसूरी-दून मार्ग फिर बाधित हो गया। मलबा आने की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीम ने बमुश्किल मलबा हटाकर यातायात को सुचारू कराया।

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Landslide on  Dehradun Mussoorie Road, Traffic jam
- फोटो : अमर उजाला

मसूरी देहरादून मार्ग कोल्हूखेत पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन होने के कारण करीब दो घंटे मार्ग बाधित रहा। इस वजह से मार्ग के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Landslide on  Dehradun Mussoorie Road, Traffic jam
- फोटो : अमर उजाला

हाल ही में इस मार्ग का करीब 70 मीटर हिस्सा भूस्खलन की जद में आ गया है। इस वजह से यहां भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा हुआ है। केवल हल्के वाहन ही यहां से आ-जा पा रहे हैं। दूसरी ओर, गलोगी पावर हाउस के पास भी भारी भूस्खलन हो गया। इस वजह से कई वाहन उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Landslide on  Dehradun Mussoorie Road, Traffic jam
- फोटो : अमर उजाला

मसूरी-टिहरी बाईपास भी कई जगह भूस्खलन हो गया है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम जेसीबी से सभी रास्तों को खोलने की कोशिश में जुटी है। मसूरी एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात को सुचारू कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Landslide on  Dehradun Mussoorie Road, Traffic jam
- फोटो : अमर उजाला

भूस्खलन से मसूरी-दून मार्ग को काफी नुकसान हो चुका है। इसके सुधार के लिए जल्द ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है। क्षतिग्रस्त मार्ग से वाहनों को सुरक्षा एक-एक करके निकाला जा रहा है और मार्ग के दोनों ओर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed