{"_id":"5fdb92c9b3e24b51d4294814","slug":"weather-forecast-today-update-in-uttarakhand-10-years-record-broken-fog-and-bitter-cold-wave-alert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Today: उत्तराखंड में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, कोहरे के साथ शीतलहर ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today: उत्तराखंड में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, कोहरे के साथ शीतलहर ने किया बेहाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में ठंड ने गुरुवार को दस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने सभी लोगों को घरों में कैद होने पर मजदूर कर दिया। पिछले दस वर्षों में इस साल 17 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो दिसंबर के पहले पखवाड़े में इतनी ठंड नहीं पड़ी।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को प्रदेश में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के साथ चल रही शीतलहर ने हाड़ कंपा दिए। दिन चढ़ने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। सूर्यदेव के दर्शन देने के बाद भी हवा ने हाल बेहाल कर रखा था। लोग घरों में ही दुबके रहे।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ठंड ज्यादा होने से बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। शीतलहर के कारण जरूरी काम होने पर ही लोग घर से निकले। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शीतदिवस के कारण ही दिनभर कंपकंपाने वाली ठंड का एहसास हुआ। ज्यादातर लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शीतलहर अगले चार पांच दिन और बेहाल करेगी। शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रात में पारा गिरने के कारण शीतलहर का प्रकोप रहेगा। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान कुछ बढ़ने के कारण शीत लहर से राहत मिलेगी। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। कोहरे के कारण परेशानी और बढ़ेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।