फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Today: उत्तराखंड में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, कोहरे के साथ शीतलहर ने किया बेहाल

Thu, 17 Dec 2020 11:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: 10 years Record Broken, Fog and Bitter Cold wave Alert
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में ठंड ने गुरुवार को दस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने सभी लोगों को घरों में कैद होने पर मजदूर कर दिया। पिछले दस वर्षों में इस साल 17 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो दिसंबर के पहले पखवाड़े में इतनी ठंड नहीं पड़ी।

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: 10 years Record Broken, Fog and Bitter Cold wave Alert
- फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को प्रदेश में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के साथ चल रही शीतलहर ने हाड़ कंपा दिए। दिन चढ़ने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। सूर्यदेव के दर्शन देने के बाद भी हवा ने हाल बेहाल कर रखा था। लोग घरों में ही दुबके रहे। 

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: 10 years Record Broken, Fog and Bitter Cold wave Alert
- फोटो : अमर उजाला

ठंड ज्यादा होने से बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। शीतलहर के कारण जरूरी काम होने पर ही लोग घर से निकले। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शीतदिवस के कारण ही दिनभर कंपकंपाने वाली ठंड का एहसास हुआ। ज्यादातर लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: 10 years Record Broken, Fog and Bitter Cold wave Alert
- फोटो : अमर उजाला

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि  शीतलहर अगले चार पांच दिन और बेहाल करेगी। शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: 10 years Record Broken, Fog and Bitter Cold wave Alert
- फोटो : अमर उजाला

रात में पारा गिरने के कारण शीतलहर का प्रकोप रहेगा। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान कुछ बढ़ने के कारण शीत लहर से राहत मिलेगी। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। कोहरे के कारण परेशानी और बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed