{"_id":"5fdb771890898670094875c9","slug":"uttarakhand-latest-news-labourer-died-due-to-electric-current-during-wire-change-from-pole-in-kirti-nagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बिजली का तार हटाते समय मजदूर को लगा करंट, मौके पर हुई मौत, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: बिजली का तार हटाते समय मजदूर को लगा करंट, मौके पर हुई मौत, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Dec 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में कीर्तिनगर के मढ़ी चौरास क्षेत्र में बिजली का तार हटा रहे नेपाल निवासी एक मजदूर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर के साथियों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लाइनमैन ने शटडाउन नहीं लिया। इसलिए हादसा हुआ। उन्होंने मृतक के परिजनों को ठेकेदार और ऊर्जा निगम से मुआवजा दिलाने की मांग की।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों ऊर्जा निगम चौरास क्षेत्र में गढ़वाल विवि के परिसर के बाहर बंद पड़ी बिजली लाइन को हटाने का काम कर रहा है। बृहस्पतिवार को मजदूर यहां काम कर रहे थे। इसी दौरान पोल से तार हटाते हुए 21 वर्षीय सुरेश रसाली पुत्र दिल बहादुर निवासी दईलेख नेपाल हाल निवास कोटेश्वर (श्रीनगर) बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर एसडीओ कीर्तिनगर अनिल सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मजदूरों ने बताया कि एक ही पोल पर दो लाइन जुड़ी हैं। लाइनमैन ने एक लाइन का शटडाउन नहीं लिया, जिससे सुरेश की मौत हो गई। मजदूरों ने विरोध करते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा मिलने के बाद शव उठाने की बात कही। हालांकि बाद में मजदूर मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एसडीओ अनिल ने बताया कि मामले की जांच होगी। जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच के उपरांत मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। इधर, कोतवाली कीर्तिनगर की एसएसआई रेखा दानू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मृतक मजदूर सुरेश का परिवार नेपाल में रहता है। उसका नौ माह का एक बेटा है और पत्नी गर्भवती है। वह पिछले कई सालों से ठेकेदार के साथ बिजली का काम कर रहा था। सुरेश का छोटा भाई भी साथ में काम करता है। जब उसने अपने भाई का शव देखा, तो वह बेहोश हो गया। होश में न आने पर उसे अस्पताल भर्ती किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।