फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2021: उत्तराखंड में मौसम रहेगा मेहरबान, बर्फबारी से होगा नए साल का स्वागत 

Thu, 24 Dec 2020 02:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Dec 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast of Uttarakhand news: Snowfall Expected on New Year 2021 on Hilly Area
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में नए साल का स्वागत बारिश और बर्फबारी के साथ होगा। मौसम विभाग ने साल के अंतिम हफ्ते में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। उससे पहले भी बारिश और बर्फबारी के एक से दो दौर हो सकते हैं। 

Weather Forecast of Uttarakhand news: Snowfall Expected on New Year 2021 on Hilly Area
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में नए साल के मौके पर लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। इस साल भी प्रदेश में दिसंबर के अंतिम हफ्ते में बारिश होने का अनुमान है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है। 

Weather Forecast of Uttarakhand news: Snowfall Expected on New Year 2021 on Hilly Area
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर के आसपास प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। एक दो दिन मौसम सामान्य रहने के बाद फिर बारिश और बर्फबारी होगी। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर से एक जनवरी तक ठंड में इजाफा होगा। इस दौरान बारिश व बर्फबारी के साथ कोहरा और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast of Uttarakhand news: Snowfall Expected on New Year 2021 on Hilly Area
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नए साल के जश्न पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। इससे दून में नए साल का जश्न मनाने की योजना बना रहे पर्यटक मायूस हैं। नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग दून के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
Weather Forecast of Uttarakhand news: Snowfall Expected on New Year 2021 on Hilly Area
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मसूरी, ऋषिकेश, चकराता में सबसे ज्यादा संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने पहुंचते हैं। हालांकि, पर्यटकों का एक वर्ग ऐसा भी है, जो प्रशासन के फैसले को सही ठहरा रहा है। उनका कहना है कि बीमारी लगातार घातक हो रही है, इसलिए इस वक्त किसी भी तरह की लापरवाही की छूट नहीं होनी चाहिए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed