{"_id":"6a912cdc55416fee43024dad","slug":"dehradun-youths-stopped-car-then-assaulted-and-robbed-family-returning-from-a-birthday-party-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने कार रुकवाई, पार्टी से लौट रहे परिवार से की मारपीट और लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने कार रुकवाई, पार्टी से लौट रहे परिवार से की मारपीट और लूट
Fri, 28 Aug 2026 12:13 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:13 PM IST
सार
आरोप है कि कार रुकते ही आरोपियों ने चालक को कॉलर पकड़कर बाहर खींच लिया और कार की चाबी छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
परिवार से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में देर रात एक परिवार से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। परिवार जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था। आरोप है कि कांवली रोड के पास कुछ युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी कार रुकवाई। कार रुकते ही आरोपियों ने चालक को कॉलर पकड़कर बाहर खींच लिया और कार की चाबी छीनने का प्रयास किया। इसके बाद करीब 10 से 12 युवकों ने परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
देहरादून मर्डर: पत्नी ने लड़ाई की तो पति ने कर दी हत्या, पुलिस से बोला- मैं आवेश में आ गया, फिर फूट-फूटकर रोया
विज्ञापन
महिलाओं और बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी नहीं बख्शा गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर कार में रखे 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और तीन मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। हमले में एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, 14 अगस्त को भी कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ था। इस मामले में आईएसबीटी चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।