जब दिल से दिल मिल जाएं तो मोहब्बत में हर बात पीछे छूट जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी है दिव्यांग गीता सोनी और लोकेंद्र की।
{"_id":"5a7e8b524f1c1b91268b95d7","slug":"valentine-day-2018-rare-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे 2018: इनकी लव स्टोरी पढ़कर आप भी करेंगे प्यार को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे 2018: इनकी लव स्टोरी पढ़कर आप भी करेंगे प्यार को सलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
love couple
gita soni, lokendra soni
- फोटो : amar ujala
गीता बताती हैं कि बात साल 1999 की है। गीता और लोकेंद्र दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे। चूंकि दोनों का ही कोई सक्षम बैकग्राउंड नहीं था, इसलिए पढ़ाई में ही रमे रहते थे। धीरे धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। साथ पढ़ाई की और फिर बिछड़ गए। गीता को भी नौकरी मिल गई।
love couple
इस दौरान दोनों की बातचीत लैटर लिखने से शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से अपनी बातचीत साझा करने लगे। एक दिन अचानक लोकेंद्र ने गीता को प्रपोज किया तो गीता की खुशी का ठिकाना न रहा। उनका कहना है कि वह कई दिनों तक सोचती रही कि लोकेंद्र ने दिव्यांग गीता को अपने लिए चुना। उन्होंने काबिलियत को देखा, विकलांगता को नहीं। दोनों की शादी को पांच साल हो चुके हैं। अब दोनों पति-पत्नी मिलकर दिव्यांग बच्चों के लिए देहरादून में काम कर रहे हैं। एक छोटी बेटी है जो कि प्यार को हर पल और मजबूत बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इश्क और इंतजार
कहते हैं प्यार जातपात, ऊंच-नीच कुछ नहीं देखता, बस हो जाता है... ऐसा ही प्यार है बसंती और पूरन का। जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए सारी हदें तोड़ दी। अपने प्यार को हासिल करके ही दम लिया... वेलेंटाइन वीक में अपनी लव स्टोरी बयां करती हुए दार्जिलिंग की बसंती बताती हैं कि उनकी मुलाकात पूरन से दिल्ली के साउथ एक्स में हुई। जहां दोनों की दोस्ती हो गई। एक दूसरे का नंबर लिया और फोन पर बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन
प्रेम और यथार्थ
कब प्यार हो गया दोनों को पता ही नहीं चला। दोनों ने 25 अप्रैल को 2011 को साथ जीने मरने की कसम खाई और प्यार के पवित्र बंधन में बंध गए। वेलेंटाइन की बात आते ही बसंती चहकते हुए बताती है कि सात सालों में हर वेलेंटाइन प्यार की एक नई उमंग लेकर आता है। बसंती बताती हैं कि नैनीताल में पूरन के साथ बिताए वो लम्हें आज भी प्यार को जगा देते हैं। इस वेलेंटाइन को स्पेशल बनाने के लिए भी दोनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।