Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Tunnel Collapse: छोटे भाई के सुरंग में फंसने की खबर सुन दौड़ पड़ा हिमाचल से योगेश, ऐसे बढ़ाया हौसला

Wed, 15 Nov 2023 03:40 PM IST
रेनू सकलानी अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी
अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 Nov 2023 03:40 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel collapse: Himachal Yogesh ran after hearing younger brother getting trapped in tunnel news
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : amar ujala

हिमाचल के मंडी निवासी योगेश दिवाली मनाने घर गया था, लेकिन जैसे ही साथियों ने उसके भाई के सुरंग में फंसे होने की सूचना दी तो वह दौड़ पड़ा। मंगलवार को उसने सुरंग के अंदर फंसे अपने छोटे भाई से बात की, जिसमें उसने भाई का हौसला बढ़ाते हुए कहा, चिंता मत करना, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।



वह जल्द बाहर निकल आएगा।हिमाचल के जिला मंडी निवासी योगेश और विशाल दोनों भाई निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में काम करते हैं। छोटा भाई योगेश जहां शॉटक्रिट मशीन का ऑपरेटर है, वहीं बड़ा भाई योगेश हेल्पर का काम करता है।

बीते रविवार को सुरंग में भूस्खलन होने से विशाल के अंदर फंसने की सूचना योगेश को साथी आरिफ मलिक व अंकेश ने दी। दिवाली की छुट्टी पर घर गए योगेश को जैसे ही भाई के सुरंग में फंसे होने की सूचना मिली तो वह उससे मिलने के लिए उत्तरकाशी लौट आया।

Trending Videos
Uttarkashi Tunnel collapse: Himachal Yogesh ran after hearing younger brother getting trapped in tunnel news
जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : amar ujala

योगेश ने बताया, उसकी मंगलवार सुबह छोटे भाई से बात करवाई गई। भाई ने बताया वह ठीक है। बताया, दोनों भाई दिवाली मनाने के लिए साथ में छुट्टी पर जाते, लेकिन हाल ही में विशाल के छुट्टी से लौटने के चलते उसे लंबी छुट्टी नहीं मिल पाई।
 

Uttarkashi Tunnel collapse: Himachal Yogesh ran after hearing younger brother getting trapped in tunnel news
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : amar ujala

इस पर वह अकेले की परिवार के साथ छुट्टी मनाने चला गया था। सुरंग में फंसे पिथौरागढ़ के पुष्कर सिंह ऐरी की सलामती के लिए उसके दोस्त मोहम्मद आरिफ व अंकेश कुमार चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel collapse: Himachal Yogesh ran after hearing younger brother getting trapped in tunnel news
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : amar ujala

दोनों ने बताया, पुष्कर सिंह हेल्पर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुष्कर के परिजनों से बात करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल नंबर नहीं मिलने से परिजनों से बात नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse: फूटा मजदूरों का गुस्सा, कंपनी की बड़ी लापरवाही आई सामने, इस वजह से हुआ भूस्खलन

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel collapse: Himachal Yogesh ran after hearing younger brother getting trapped in tunnel news
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। - फोटो : amar ujala

इधर, झारखंड के हेमंत नायक ने भी सुरंग में फंसे अपने गांव के गुनोधर, रणजीत, रविंद्र, समीर, विशेषर नायक, राजू नायक, महादेव व भुक्तू मुर्मु की सलामती के लिए प्रार्थना की। कहा, सभी सुरक्षित बाहर आ जाएं। बस हम भगवान से यही दुआ कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed