फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi: जलमग्न स्यानाचट्टी में पानी के बीच खड़े होकर लोगों का प्रदर्शन, राफ्ट से पहुंचे डीएम

Fri, 22 Aug 2025 04:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Aug 2025 04:55 PM IST
सार

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी के पास कुपड़ा खड्ड में मलबा और बड़े पत्थर आने से यमुना नदी में बनी झील का जलस्तर बढ़ने से पूरा क्षेत्र पानी में डूब गया।

विज्ञापन
Uttarkashi News People Protest by standing in middle of water in submerged Syanachatti Photos
स्यानाचट्टी में लोगों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तरकाशी में यमुना नदी पर बनी झील के कारण जलमग्न हुए स्यानाचट्टी में अब लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। आज स्थानीय ग्रामीणों ने जलमग्न हुए यमुनोत्री पुल के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया।

लोगों ने इसके लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों के आक्रमक रुख को देखकर प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए। राफ्ट से ग्रामीणों के बीच पहुंचे डीए, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष को भी आपदा प्रभावितो के भारी विरोध को झेलना पड़ा। डीएम ने झील को जल्द खोलने और हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वास दिया।

Uttarkashi:  मलबा आने से यमुना नदी में बनी झील, बढ़ा खतरा, NDRF-SDRF सहित जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा

Uttarkashi News People Protest by standing in middle of water in submerged Syanachatti Photos
स्यानाचट्टी में लोगों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

झील के एक हिस्से को खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी, एसडीआरएफ, सिंचाई विभाग और अन्य सम्बंधित एजेंसियां जुटी हैं। पिछले एक घंटे में झील के जलस्तर में लगभग दो फूट तक कमी आई है।

Uttarkashi News People Protest by standing in middle of water in submerged Syanachatti Photos
स्यानाचट्टी में लोगों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन को स्यानाचट्टी चट्टी में बनी झील से जल निकासी के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चैनेलाइजेशन करने के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi News People Protest by standing in middle of water in submerged Syanachatti Photos
स्यानाचट्टी में लोगों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें कि गुरुवार को यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी के पास कुपड़ा खड्ड में मलबा और बड़े पत्थर आने से यमुना नदी में बनी झील का जलस्तर फिर से बढ़ गया था। स्यानाचट्टी में घरों और होटलों में पानी घुस गया, जिससे दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Uttarkashi News People Protest by standing in middle of water in submerged Syanachatti Photos
स्यानाचट्टी में राफ्ट से जाते डीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने स्यानाचट्टी, कुथनौर और खरादी के सभी भवनों और होटलों को खाली करवा दिया। करीब 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed