धराली आपदा में किए जा रहे सर्च अभियान में एक बार फिर देवभूमि का चमत्कार देखने को मिला है। वहां पर की जा रही खोदाई में गांव के गलाणथोक की कुलदेवी राजराजेश्वरी की चांदी की मूर्ति के साथ उनकी कटार और अन्य देवी देवताओं की मूर्ति सुरक्षित मिली हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह तीसरी बार हुआ है जब मां की मूर्ति सुरक्षित मिली है। उनके दर्शन कर आपदा प्रभावित ग्रामीण भावुक हो उठे।
उत्तरकाशी आपदा: सैलाब में बहा मंदिर...हुआ 'चमत्कार', मलबे से सुरक्षित मिली कुलदेवी मां राजराजेश्वरी की मूर्ति
विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:46 PM IST
सार
Uttarkashi Disaster: बीते दिनों धराली में आए सैलाब में मंदिर भी ढह गया। लेकिन अब मलबे से कुलदेवी मां राजराजेश्वरी की मूर्ति सही सलामत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन