फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तरकाशी आपदा: सैलाब में बहा मंदिर...हुआ 'चमत्कार', मलबे से सुरक्षित मिली कुलदेवी मां राजराजेश्वरी की मूर्ति

Sun, 17 Aug 2025 01:46 PM IST
अलका त्यागी विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Aug 2025 01:46 PM IST
सार

Uttarkashi Disaster: बीते दिनों धराली में आए सैलाब में मंदिर भी ढह गया। लेकिन अब मलबे से कुलदेवी मां राजराजेश्वरी की मूर्ति सही सलामत मिली है।

विज्ञापन
Uttarkashi Disaster miracle happened Maa Raj Rajeshwari was found safe under the seven feet debris
मां राजराजेश्वरी देवी की मूर्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

धराली आपदा में किए जा रहे सर्च अभियान में एक बार फिर देवभूमि का चमत्कार देखने को मिला है। वहां पर की जा रही खोदाई में गांव के गलाणथोक की कुलदेवी राजराजेश्वरी की चांदी की मूर्ति के साथ उनकी कटार और अन्य देवी देवताओं की मूर्ति सुरक्षित मिली हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह तीसरी बार हुआ है जब मां की मूर्ति सुरक्षित मिली है। उनके दर्शन कर आपदा प्रभावित ग्रामीण भावुक हो उठे।

बीते पांच अगस्त को धराली में आए मलबे के सैलाब में पुराने गांव में गलाण थोक का करीब 200 से 300 वर्ष पुराना भवन भी जमींदोज हो गया था। उसमें उनकी कुलदेवी राजराजेश्वरी का मंदिर भी दब गया था।

Uttarakhand: कैबिनेट का बड़ा फैसला, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान विधेयक को सदन में पेश करने की मंजूरी

Uttarkashi Disaster miracle happened Maa Raj Rajeshwari was found safe under the seven feet debris
मां राजराजेश्वरी देवी की मूर्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्थिति को देखते हुए नहीं लग रहा था कि कुलदेवी और अन्य मूर्तियां मिलेंगी। लेकिन आपदा के 12 दिन बाद खोदाई में मलबे से करीब पांच-सात फीट नीचे पहले एक पेड़ मिला। उसे हटाया गया तो उसमें गलाणथोक की कुलदेवी राजराजेश्वरी की चांदी की मूर्ति के साथ ही उनकी कटार और साथ में पांच पांडवों व शिव की पंचमुखी मूर्ति व शालिग्राम बिल्कुल सुरक्षित मिले हैं।

Uttarkashi Disaster miracle happened Maa Raj Rajeshwari was found safe under the seven feet debris
मां राजराजेश्वरी देवी की मूर्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सर्च अभियान कर रही टीम ने इसकी जानकारी आपदा प्रभावित ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे और मां के दर्शन कर भावुक हो गए। वह मां से बस यही प्रार्थना कर रहे थे कि जो लोग मलबे में दबे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Disaster miracle happened Maa Raj Rajeshwari was found safe under the seven feet debris
मां राजराजेश्वरी देवी की मूर्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उनका भी पता लग जाए। गलाण थोक के राजेश पंवार ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है कि मां की मूर्ति किसी आपदा में यथावत मिली है। इससे पूर्व भी गांव में आग लगी थी। उस समय भी मात्र मां भगवती के स्थान वाला ही भवन आग की चपेट में आने से बचा था।

विज्ञापन
Uttarkashi Disaster miracle happened Maa Raj Rajeshwari was found safe under the seven feet debris
मां राजराजेश्वरी देवी की मूर्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस बार भी आपदा में मां की मूर्ति के ऊपर एक पेड़ गिरने से वह यथावत रूप में मिली है। यह गांव की सुरक्षा के लिए शुभ संकेत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed