{"_id":"60f598198ebc3e73707a50b8","slug":"uttarkashi-cloudburst-news-three-people-including-mother-and-daughter-buried-alive-under-debris-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में दो जगह फटा बादल: अचानक आया मलबे का 'सैलाब', जिंदा दफन हो गए मां-बेटी समेत तीन लोग, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में दो जगह फटा बादल: अचानक आया मलबे का 'सैलाब', जिंदा दफन हो गए मां-बेटी समेत तीन लोग, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद मची तबाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दो जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। रविवार रात मांडों गांव में घरों में मलबा घुसने से एक परिवार की दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
वहीं, कंकराड़ी गांव में बादल फटने से आवासीय भवनों के साथ कृषि भूमि तबाह हुई है। गांव का एक युवक लापता है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस बल की ओर से खोज और बचाव का काम जारी है।
जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार शाम छह बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई। बारिश के बीच मुख्यालय से दो किलोमीटर दूरी पर स्थित मांडों गांव में रात करीब साढ़े आठ बजे बादल फट गया। कुछ ही देर में इतना पानी बरसा कि गांव के बीच से गुजरने वाला गदेरा (नाला) उफान पर आ गया।
ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले पानी के साथ बहकर आया मलबा घरों में घुस गया। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस व आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
टीम ने मलबे की चपेट में आने से घायल गणेश बहादुर, रविंद्र व रामबालक को बाहर निकाला। वहीं देर रात मलबे से माधुरी (42) पत्नी देवानंद, रितु (38) पत्नी दीपक व उनकी बेटी ईशू (6) के शव बरामद हुए। माधुरी रिश्ते में रितु की जेठानी थीं।
2 of 7
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद मची तबाही
- फोटो : अमर उजाला
कंकराड़ी गांव में भी बादल फटने से आवासीय भवन और कृषि भूमि तबाह हो गई। कंकराड़ी गांव में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। डीएम मयूर दीक्षित ने सोमवार को आपदा से नुकसान का जायजा लेते हुए मांडों और कंकराड़ी में खतरे की जद में आए घरों को खाली करने के निर्देश दिए।
3 of 7
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद मची तबाही
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के रहने की व्यवस्था नजदीकी स्कूलों में की जाएगी। आपदा से क्षतिग्रस्त बिजली और पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद मची तबाही
- फोटो : अमर उजाला
गंगोरी तेखला बाईपास से लगे मांडों गांव में उफान पर आए गदेरे के कारण 20 मीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। जबकि डेढ़ सौ मीटर तक सड़क के हिस्से में मलबा और बोल्डर फैले होने से बाईपास मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं, गदेरे के कारण कटाव होने से कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद मची तबाही
- फोटो : अमर उजाला
बादल फटने के बाद मांडों गांव में एक बुजुर्ग तीन घंटे तक मलबे में फंसा रहा। करीब तीन घंटे बाद युवकों, पुलिसकर्मियों व मीडियाकर्मियों ने उन्हें घर से बाहर निकाला। बुजुर्ग पर एक खरोंच तक नहीं आई थी। हालांकि बुजुर्ग बदहवासी की स्थिति में थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।