फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Flood: हरियाणा के राम तीरथ कभी नहीं भूल पाएंगे धराली का खौफनाक मंजर; अपनों के जिंदा होने की उम्मीद

Thu, 07 Aug 2025 11:39 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, उत्तरकाशी
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Aug 2025 11:39 AM IST
सार

धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। मशीनरी जिंदगियों को बचाने में जुटी है। वहीं लोग अपनों के जिंदा होने की उम्मीद बाधे हैं।

विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst Haryana Ram Tirath will probably never forget this horrifying scene in his life
लोगों तक राहत पहुंचाते सेना के जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भटवाड़ी सोनीपत हरियाणा के राम तीरथ शायद ही कभी धराली और हर्षिल में आई आपदा के खौफनाक मंजर को भूल पाएंगे। राम तीरथ और उनकी पत्नी बबीता पिछले 24 घंटे से धराली के पास फंसे हुए थे।रामतीरथ और उनकी पत्नी बबीता ने अमर उजाला को बताया कि सोनीपत हरियाणा से वह यहां घूमने आए थे।



मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक चीख पुकार मची और एक मिनट में पूरा बाजार मलबे में दब गया। बाजार से कुछ दूरी पर होने की वजह से उनकी जान तो बच गई, लेकिन उन्होंने जो मंजर देखा उसे वह शायद कभी भूल पाएं।

 

Uttarkashi Cloudburst Haryana Ram Tirath will probably never forget this horrifying scene in his life
उत्तरकाशी आपदा: रास्ते बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूरे बाजार को मलबे में दबने के साथ ही 10 साल के पेड़ पर चढ़े बच्चे को अपनी आंखों से मलबे में बहते हुए देखा। मुश्किल से तीन से चार लोग ही रहे होंगे, जिन्होंने भाग कर जान बचाई। घटना के बाद नेटवर्क न होने की वजह से लोगों से संपर्क कट गया था। तीन से चार घंटे रात सड़क पर बिताई।

Uttarkashi Cloudburst Haryana Ram Tirath will probably never forget this horrifying scene in his life
उत्तरकाशी आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तभी जंगल के पास वन विभाग का एक कमरा मिला तो कुछ राहत की सांस ली, लेकिन पति-पत्नी पूरी रात सो नहीं पाए। आज सुबह सेना के लोग भी मिल गए थे। आपदा के 24 घंटे बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर भटवाड़ी लाया गया। अभी दोनों पति-पत्नी भटवाड़ी में रुके हुए हैं। जो आज सुबह अपने गांव के लिए निकल जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: सीएम ने किया प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को ढांढस बंधाया, पीएम मोदी ने लिया अपडेट

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst Haryana Ram Tirath will probably never forget this horrifying scene in his life
उत्तरकाशी आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झाला हर्षिल निवासी सुधीर रौतेला के मुताबिक आपदा के बाद से परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सड़क मार्ग और मोबाइल नेटवर्क न होने की वजह से क्षेत्र के लोग अपनों को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि लापता लोग जिंदा होंगे।
विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst Haryana Ram Tirath will probably never forget this horrifying scene in his life
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

धराली और हर्षिल में आपदा के बाद से कई लोग लापता है। बताया गया है कि कुछ लोग मलबे में दबे हैं। जिन्हें बचाने के लिए उत्तरकाशी से लेकर दिल्ली तक की पूरी मशीनरी जुटी हुई है। आपदा के बाद से हर्षिल में मौजूद सेना की कंपनी आपदा के बाद से ही राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed