{"_id":"5e4bcfd98ebc3ef27d65437b","slug":"uttarkashi-car-accident-seven-died-old-eyes-kept-waiting-for-dear-ones","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशीः हादसे में सात की मौत, बेटियों, नाती-नातिनों व दामाद का इंतजार करती रह गई बूढ़ी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशीः हादसे में सात की मौत, बेटियों, नाती-नातिनों व दामाद का इंतजार करती रह गई बूढ़ी आंखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 18 Feb 2020 05:41 PM IST
सार
अनोल गांव निवासी बुजुर्ग बचन दास सोमवार सुबह से थे खासे उत्साहित
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार को धरासू-नालूपानी के बीच हुए कार हादसे में अनोल गांव निवासी बचन दास का हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। इस हादसे ने एक ही झटके में उनकी दो बेटियों, तीन नातियों, दामाद और साढ़ू भाई को छीन लिया। बता दें कि हादसे में लापता प्रियांशु पुत्र बृजलाल उम्र नौ साल का शव रेस्क्यू दल ने मंगलवार को झाड़ियों से बरामद कर लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अनोल गांव निवासी 60 वर्षीय बचन दास और उनकी पत्नी देवेश्वरी देवी सोमवार सुबह से ही उत्साहित थे, क्योंकि उनकी बेटी आरती विगत 14 फरवरी को हुए परिवार नियोजन के ऑपरेशन के बाद घर लौट रही थी। आरती और उसकी बेटी यामिनी के साथ बचन दास की बड़ी बेटी रोशनी, उसका पति बृजलाल व दो बेटे प्रियांशु और दिव्यांशु भी घर आ रहे थे।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इन सभी को बचन दास के साढ़ूू भाई बुद्धि प्रकाश जो चिन्यालीसौड़ में ही विद्युत विभाग में कार्यरत थे, अपनी कार से ला रहे थे। सभी का बेसब्री से इंतजार कर रहे बचन दास ने उन्हें फोन भी किया, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। उस वक्त तक इस बुजुर्ग दंपति को हादसे की जानकारी नहीं थी। बाद में दुर्घटना की सूचना मिलते ही बुजुर्ग दंपति सदमे में बदहवास हो गए। उन्हें गांव के लोगों ने किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बचन दास की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे छोटी बेटी दिव्यांग है, जबकि दोनों बेटे बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बचन दास गांव में ही टेलरिंग का काम करके गुजर बसर करते हैं। हादसे में मृत उनकी दूसरी बेटी आरती की ससुराल हरियाणा में है। उसका तीन वर्ष का बेटा दक्ष भी अपनी मां के साथ उत्तरकाशी आया था, लेकिन विगत रविवार को उसकी नानी देवेश्वरी देवी उसे अपने साथ अनोल गांव ले आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने घटना के बाद संबंधित विभागों के साथ जिला सभागार में बैठक की। जिसमें उन्होंने पुलिस तथा परिवहन विभाग को सभी मोटर मार्गों पर सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, नशे की हालत में वाहन चलाने आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बीते एक सप्ताह के भीतर हुए दोनों हादसों के घटनास्थल तथा अन्य डेंजर जोन पर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा अन्य सुरक्षा इंतजाम करने के भी आदेश दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।