{"_id":"610abcee8ebc3ec305775d9a","slug":"uttarakhand-weather-update-waterlogging-in-dehradun-many-places-after-heavy-rainfall-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादून: मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुई राजधानी, जलमग्न हुए शहर के कई इलाके, तस्वीरें... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुई राजधानी, जलमग्न हुए शहर के कई इलाके, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
देहरादून में बारिश के बाद आफत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौसम के बदले मिजाज के चलते बुधवार दोपहर मूसलाधार बारिश से राजधानी देहरादून के दर्जन भर से अधिक इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। राजधानी के प्रमुख चौराहों (पुरानी तहसील चौराहा, दिलाराम चौक, सर्वे चौक, घंटाघर, महाराजा अग्रसेन चौक, कारगी) आदि में जबरदस्त जलभराव हो गया।
मूसलाधार बारिश के चलते नालों-नालियों का पानी पलटन बाजार, महाराजा अग्रसेन चौक में सड़क के किनारे स्थित दुकानों में घुस गया। परिणामस्वरूप दुकानों में रखा सामान खराब हो गया और दुकानदारों का नुकसान हो गया। वहीं बसंत विहार, नेहरू कॉलोनी, बल्लीवाला फ्लाईओवर, आईएसबीटी फ्लाईओवर, माजरा, कारगी चौक, किशननगर, राजेंद्रनगर, चकराता रोड के कई इलाकों समेत राजधानी के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ज्यादातर इलाकों में सड़कों की खोदाई कर दी गई है। परिणाम स्वरूप झमाझम बारिश होने के साथ ही समुचित जलनिकासी नहीं होने की वजह से स्थिति और बदतर हो जाती है।
मूसलाधार बारिश के दौरान रिस्पना और बिंदाल के किनारे बसी दो दर्जन से अधिक बस्तियों के लोगों की सांसें अटकी रहती हैं। लोगों को नदियों में उफान का डर सताता रह है। इसी डर के चलते बस्तियों के लोग बारिश के दौरान सतर्क रहने के साथ रतजगा के लिए मजबूर हैं।
2 of 6
देहरादून में बारिश के बाद आफत
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में भी बुधवार को जमकर बारिश हुई। इससे जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। लोगों के रोजमर्रा के काम पूरी तरह से प्रभावित हुए। भारी बारिश से शहर में घना कोहरा छा गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
3 of 6
देहरादून में बारिश के बाद आफत
- फोटो : अमर उजाला
शहर में पिछले कई दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर में बारिश के साथ घना कोहरा भी छाया है। बारिश से शहर में दिन में रात जैसे हालात बन गए। शहर में रुक रुककर हल्की बारिश देर शाम तक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
देहरादून में बारिश के बाद आफत
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं दून व आसपास के इलाकों में एक-दो दौर की भारी बारिश की संभावना है। इस बाबत डीएम ने तमाम विभागों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
मसूरी रोड पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी-देहरादून मार्ग गलोगी धार नासूर बन चुका है। बारिश के चलते बुधवार को सड़क पर पत्थर, बोल्डर और मलबा आने से एक घंटे तक मसूरी-दून मार्ग बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबा व पत्थर हटवाने के बाद यातायात शुरू करया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।