मौसम के बदले मिजाज के चलते बुधवार दोपहर मूसलाधार बारिश से राजधानी देहरादून के दर्जन भर से अधिक इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। राजधानी के प्रमुख चौराहों (पुरानी तहसील चौराहा, दिलाराम चौक, सर्वे चौक, घंटाघर, महाराजा अग्रसेन चौक, कारगी) आदि में जबरदस्त जलभराव हो गया।
मौज मस्ती पड़ी भारी: ऋषिकेश घूमने आए मुंबई के पांच दोस्त, तीन को बहा ले गई गंगा की तेज धारा, तस्वीरें...
मूसलाधार बारिश के चलते नालों-नालियों का पानी पलटन बाजार, महाराजा अग्रसेन चौक में सड़क के किनारे स्थित दुकानों में घुस गया। परिणामस्वरूप दुकानों में रखा सामान खराब हो गया और दुकानदारों का नुकसान हो गया। वहीं बसंत विहार, नेहरू कॉलोनी, बल्लीवाला फ्लाईओवर, आईएसबीटी फ्लाईओवर, माजरा, कारगी चौक, किशननगर, राजेंद्रनगर, चकराता रोड के कई इलाकों समेत राजधानी के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ज्यादातर इलाकों में सड़कों की खोदाई कर दी गई है। परिणाम स्वरूप झमाझम बारिश होने के साथ ही समुचित जलनिकासी नहीं होने की वजह से स्थिति और बदतर हो जाती है।
मूसलाधार बारिश के दौरान रिस्पना और बिंदाल के किनारे बसी दो दर्जन से अधिक बस्तियों के लोगों की सांसें अटकी रहती हैं। लोगों को नदियों में उफान का डर सताता रह है। इसी डर के चलते बस्तियों के लोग बारिश के दौरान सतर्क रहने के साथ रतजगा के लिए मजबूर हैं।
2 of 6
देहरादून में बारिश के बाद आफत
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में भी बुधवार को जमकर बारिश हुई। इससे जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। लोगों के रोजमर्रा के काम पूरी तरह से प्रभावित हुए। भारी बारिश से शहर में घना कोहरा छा गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
3 of 6
देहरादून में बारिश के बाद आफत
- फोटो : अमर उजाला
शहर में पिछले कई दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर में बारिश के साथ घना कोहरा भी छाया है। बारिश से शहर में दिन में रात जैसे हालात बन गए। शहर में रुक रुककर हल्की बारिश देर शाम तक होती रही।
4 of 6
देहरादून में बारिश के बाद आफत
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं दून व आसपास के इलाकों में एक-दो दौर की भारी बारिश की संभावना है। इस बाबत डीएम ने तमाम विभागों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
5 of 6
मसूरी रोड पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी-देहरादून मार्ग गलोगी धार नासूर बन चुका है। बारिश के चलते बुधवार को सड़क पर पत्थर, बोल्डर और मलबा आने से एक घंटे तक मसूरी-दून मार्ग बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबा व पत्थर हटवाने के बाद यातायात शुरू करया।