राजधानी देहरादून में गुरुवार देर रात हुई बारिश ने एक युवक की जान ले ली। दोस्त के घर से पार्टी कर लौट रहे दो युवकों की कार बंजारावाला में उफनते नाले में बह गई। इनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचा लिया, जबकि दूसरा कार के साथ बह गया। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया। शुक्रवार को युवक का शव घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर नदी में बरामद किया गया।
उत्तराखंड: सिरोबगड़ में बादल फटने से तबाही, डीजल से भरा टैंकर अलकनंदा में समाया, दो लोग लापता, तस्वीरें...
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे एक नाले में कार बहने की सूचना मिली थी। इस पर पटेलनगर कोतवाली में तैनात एसएसआई भुवन पुजारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि कार में दो युवक सवार थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक युवक को तो नाले से निकाल लिया, लेकिन दूसरा कार के साथ ही बह गया। निकाले गए युवक की पहचान राहुल शर्मा (29) निवासी राजपुर के रूप में हुई। उसने कार के साथ बहने वाले साथी का नाम नमन प्रताप (30) पुत्र विजय लाल निवासी आमवाला तरला रायपुर बताया।
देहरादून में बारिश का कहर: घरों में घुसा मलबा, लोगों ने भागकर बचाई जान, दहशत में गुजरी रात, तस्वीरें...
नमन की तलाश के लिए तुरंत एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। उसकी कार घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर मिली जबकि काफी तलाश के बाद शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ ने करीब पांच किलोमीटर आगे दूधली गांव के पास सुसवा नदी में नमन का शव बरामद किया। पटेलनगर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई भुवन पुजारी ने बताया नमन के पिता ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों दोस्त एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार शाम को वह चानचक क्षेत्र में अपने दोस्त के घर पार्टी में आए थे। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।
2 of 6
देहरादून में कार बहने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दोनों युवकों को पानी के तेज बहाव में जाने से पहले लोगों ने मना किया था लेकिन उन्होंने किसी की न सुनी और कार बहाव में ले गए। जैसे तैसे तेज बहाव को भी पार कर लिया लेकिन अगले ही पल नमन की कार ढलान की वजह से पीछे खींचती चली गई। लोगों के सामने ही पल भर में कार नाले में जा गिरी और नमन उसके साथ बह गया।
3 of 6
देहरादून में कार बहने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, चांचक से लौटते वक्त काली मंदिर के पास गुरुवार रात करीब एक बजे यह हादसा हुआ। यहां नाले पर पुल बना है। चांचक से आते वक्त इस नाले से पहले ढाल चढ़ना होता है। इस ढाल की शुरुआत में ही कॉलोनियों का पानी जाकर इस नाले में मिलता है।
4 of 6
देहरादून में कार बहने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
चूंकि, गुरुवार को बारिश बहुत तेज थी तो इस पानी का बहाव बहुत अधिक था। यहां पहले भी छोटे मोटे हादसे हुए थे तो लोग वहां आने जाने वालों को आगाह करने के लिए खड़े हुए थे। नमन और राहुल भी वहां से गुजरते हुए राजपुर जा रहे थे।
5 of 6
देहरादून में कार बहने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही उनकी कार वहां पहुंची तो लोगों ने उन्हें रोका और कहा कि आगे मत जाओ। दोनों कुछ देर तो वहां रुके, लेकिन एकाएक वह कार पानी में ले गए। हादसे में बचे राहुल शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह तेज बहाव तो पार कर लिया था। लेकिन जैसे ही वक ढलान पर आगे बढ़े तो उनकी कार खुद-ब-खुद पीछे लौट गई। इसके बाद उफनते नाले में जा गिरी।