कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कई दिनाें से रुक-रुक बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार की रात भी यहां बर्फबारी हुई। जिसकी ताजा तस्वीरें आपको जन्नत में होने का अहसास कराएंगी।
{"_id":"5e101bf28ebc3e87984d415b","slug":"uttarakhand-weather-update-today-snowfall-beautiful-photos-from-pithoragarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी का ये नजारा करा रहा देवभूमि में जन्नत का अहसास, तस्वीरों में देखें प्रकृति के अद्भुत नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी का ये नजारा करा रहा देवभूमि में जन्नत का अहसास, तस्वीरों में देखें प्रकृति के अद्भुत नजारे
Sun, 05 Jan 2020 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
- फोटो : अमर उजाला
यहां मुनस्यारी, धारचूला और मुनस्यारी के निचले इलाकों में भी जमकर बर्फ गिरी है। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बागेश्वर के दानपुर क्षेत्र में हिमपात के चलते गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शुक्रवार दोपहर में थल मुनस्यारी मोटर मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुल गया था, लेकिन रात में हुई बर्फबारी के कारण एक बार फिर सड़क बंद हो गई है। शाम तक मार्ग खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को देर रात पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की ऊंची चोटियों चंडाक, थलकेदार, सौड़लेख समेत तमाम चोटियों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह इन चोटियों में बर्फ की चादर बिछी थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, नामिक, मिलम में दो से तीन फीट बर्फ गिरी है। कालामुनि, बेटुलीधार, खलियाटॉप में भी भारी बर्फबारी हुई।