{"_id":"5c4e9fccbdec2213dd6dadcb","slug":"uttarakhand-weather-update-snowfall-and-rain-in-few-next-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पहाड़ी इलाकों में रुकने का नाम नहीं ले रही बर्फबारी, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पहाड़ी इलाकों में रुकने का नाम नहीं ले रही बर्फबारी, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 28 Jan 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में बर्फबारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार देर रात को भी यहां के पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ी। जिससे राज्यभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले कई दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। पिथौरागढ़ जिले के मुन्स्यारी में रविवार देर रात फिर बर्फबारी हुई। जिससे क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड में इजाफा हो गया है।
2 of 9
snowfall
मुनस्यारी मुख्य बाजार में लगभग 8 इंच बर्फ पड़ी है। वहीं 21 जनवरी से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद पड़ा है। लगातार बर्फबारी होने के कारण मार्ग खोलने का कार्य में बाधा आ रही है। इतना ही नहीं यहां 22 जनवरी से बिजली सप्लाई भी बाधित है। यहां अत्यधिक बर्फबारी के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो रखा है। हालांकि सोमवार की सुबह मुनस्यारी में मौसम साफ रहा। लगातार हो रही बर्फबारी से यहां के मुख्य बाजार की ज्यादातर दुकानों में सब्जियों का टोटा है।
3 of 9
fog
वहीं रुद्रप्रयाग में सुबह से घना कोहरा छाया रहा। यमुनोत्रीधाम सहित पूरी यमुनाघाटी में मध्य रात्री से मौसम साफ रहा। जिस कारण सोमवार को पाला गिरने से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही यहां चटक धूप खिली है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से चटख धूप खिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
snowfall
पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानों में ठिठुरन बढ़ गई है। आगामी कई दिनों तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा, पाला और ठंड का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने अनुमान जताया कि आने वाले कई दिनों तक ठिठुरन बढ़ेगी। तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
5 of 9
snowfall
पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी ठंड से निजात नहीं मिलेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा। 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और हिमपात की संभावना है। उधर, हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नंदादेवी, छिपलाकेदार की चोटियों पर लगातार हिमपात जारी है। नगर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ देर तक बर्फ के फाहे गिरे। बाद में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।