फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खून जमा देने वाली ठंड में भी भारत-चीन सीमा पर डटे भारतीय जांबाज, बर्फ पिघलाकर पी रहे पानी

Tue, 02 Feb 2021 04:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Feb 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Indian Army Jawans Doing Duty in Very Low temperatures on Indo China Border
चीन सीमा पर तैनात भारतीय जवान - फोटो : अमर उजाला

शीतकाल में खून जमा देने वाले माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी सुरक्षा एजेंसियों के जांबाज भारत-चीन सीमा पर स्थित दारमा घाटी में डटे हैं। तापमान गिरने के कारण भारत-चीन सीमा पर व्यास घाटी के ज्योलिंकांग के पास समुद्र तल से 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित पार्वती कुंड और कुटी में बहने वाला गड़नाला जम गया है। कुटी यांगती (नदी) भी कहीं-कहीं पर जमी है। 

Uttarakhand Weather Update: Indian Army Jawans Doing Duty in Very Low temperatures on Indo China Border
चीन सीक्षा क्षेत्र में जमा पानी - फोटो : अमर उजाला

इस कारण सीमा पर तैनात जवान बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ दिन से उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात नहीं हुआ है, इसके बावजूद हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप जारी है। गुंजी और कालापानी से लेकर कुटी और लिपुलेख तक हर तरफ बर्फ की चादर बिछी है। व्यास घाटी के अधिक ऊंचे पहाड़ों में दो फुट से अधिक बर्फ जमी है। 

Uttarakhand Weather Update: Indian Army Jawans Doing Duty in Very Low temperatures on Indo China Border
चीन सीक्षा क्षेत्र में जमा पानी - फोटो : अमर उजाला

दारमा घाटी में भी जवान माइनस पांच से माइनस 14 डिग्री सेल्सियस में सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं। वहां बनीं अग्रिम चौकियों पर 24 घंटे गश्त की जा रही है। व्यास घाटी के कुटी निवासी नगेंद्र कुटियाल ने बताया कि कुटी में मौसम साफ होने के बाद भी एक फुट बर्फ घरों और खेतों में जमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Indian Army Jawans Doing Duty in Very Low temperatures on Indo China Border
भारत चीन सीमा क्षेत्र में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

दारमा घाटी के सीपू निवासी वाहन स्वामी महेंद्र सीपाल, दांतु में होम स्टे स्वामी संजय दताल ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष सड़क पर कोई बड़ा ग्लेशियर नहीं बना है, हालांकि कहीं-कहीं बर्फ जमी है। पर्यटकों के आने पर आवाजाही हो रही है। महेंद्र सीपाल ने बताया कि घाटी के अंतिम गांव सीपू, मारछा, तिदांग, गो, ढाकर, बोन, दुग्तु, सोन के खेतों और घरों की छत में एक फुट से अधिक बर्फ जमी है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Indian Army Jawans Doing Duty in Very Low temperatures on Indo China Border
चीन सीमा क्षेत्र में जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

शीतकाल में इन गांवों में कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि दारमा घाटी में गधेरे और नाले जमे हैं। कुछ स्थानों पर बड़ी नदियां भी बर्फ से ढकी हैं। पिछले साल दारमा को जाने वाली सड़क पर बड़े अस्थायी ग्लेशियर बन गए थे। इसके चलते माइग्रेशन पर जाने वाले लोगों के लिए इन ग्लेशियरों को काटना पड़ा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed