फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड के पहाड़ों में व्हाइट कर्फ्यू: भारी बर्फबारी से कई जगह हाईवे रहे बंद, औली में फंसे वाहन, तस्वीरें

Thu, 01 Feb 2024 07:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Feb 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today White curfew on mountains after Heavy Snowfall vehicle Stuck on Highway Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

उतराखंड में दो दिनों से जारी बर्फबारी और बारिश के कारण हाईवे बंद हो गए हैं। मसूरी, चकराता और चारधाम बर्फ से ढक गए हैं। जिससे पर्यटक बाहर से आने लगे हैं।

चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो गया है वहीं औली मार्ग पर बर्फ में कई वाहन फंस गए। वहीं जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर भी आवाजाही बाधित हो गई है। जिले बीआरओ और एनएच की टीमों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद खोला। यहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मध्येनजर रात्रि में आवाजाही पर रोक लगा दी है। 

Snowfall: मसूरी-धनोल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की फुहारों के बीच खुशी से झूमे पर्यटक, देखें तस्वीरें

Uttarakhand Weather Today White curfew on mountains after Heavy Snowfall vehicle Stuck on Highway Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी से चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे चोपता से कांचुलाखर्क तक बर्फ से ढक गया है जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। वहीं चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी का कहना है कि मंडल-ऊखीमठ हाईवे, बदरीनाथ हाईवे और औली सड़क से बर्फ हटाने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसियों की ओर से जेसीबी से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

Uttarakhand Weather Today White curfew on mountains after Heavy Snowfall vehicle Stuck on Highway Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

औली मार्ग पर बर्फ में फंसे वाहनों को निकालने के लिए बीआरओ की जेसीबी जुटी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें सुचारु स्थिति में हैं। सीमांत जिले में बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप के पास बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today White curfew on mountains after Heavy Snowfall vehicle Stuck on Highway Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

वहीं उत्तरकाशी लंबगांव मार्ग चौरंगीखाल के पास बंद हो गया। उधर, यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप के पास हाईवे फिसलनभरा होने के कारण आवाजाही ठप हो गई थी हालांकि गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप में बीआरओ, उत्तरकाशी लंबगांव मार्ग पर लोनिवि और यमुनोत्री हाईवे पर एनएच की टीमें बर्फ हटाकर यातायात बहाल करने के काम में जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today White curfew on mountains after Heavy Snowfall vehicle Stuck on Highway Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

लेकिन रुक-रुककर जारी बर्फबारी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर उत्तरकाशी जिले की लाइफलाइन मसूरी-सुवाखोली मार्ग सुवाखोली के पास बंद है। वहीं, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी की ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed