उत्तराखंड में मौसम के येलो अलर्ट के बाद शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट बदली। चमोली जिले में दोपहर बाद मौसम बदला और औली, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, घांघरिया, फूलों की घाटी, गोरसों सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही। शाम होते ही बारिश और बर्फबारी का सिलसिला फिर शुरू हो गया।
Dehradun: 12 फरवरी को हरिद्वार में जुटेंगे देश-विदेश के पर्यावरणविद, जोशीमठ, अविरल गंगा, हिमालय पर होगा मंथन
वीकेंड पर बर्फबारी से औली में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारी भी खुश हैं। द्वितीय शनिवार का अवकाश और रविवार होने के चलते यहां पर अच्छी तादात में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। औली सहित अन्य जगहों पर जमकर बर्फबारी हुई। जबकि जोशीमठ, गोपेश्वर, चमोली सहित अन्य निचले वाले क्षेत्रों में बारिश होती रही।
2 of 5
औली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, औली में 23 फरवरी से राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता होनी है। प्रतियोगिता के लिए बर्फबारी का इंतजार किया जा रहा था। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को औली में हुई बर्फबारी ने खेलों को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
3 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि अभी इसमें समय है लेकिन बर्फबारी होना इसके लिए शुभ संकेत है। बीच-बीच में बर्फबारी होने से जहां स्थानीय खिलाड़ियों को तैयारी करने का मौका मिलेगा वहीं खेलों के लिए भी बेहतर स्लोप तैयार हो सकेंगे।
4 of 5
औली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी होना जरूरी है जिससे वहां पर अच्छी बर्फ जम सके। क्योंकि इस साल कम बर्फबारी के चलते राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है लेकिन दो दिनों से बर्फबारी ने इसकी संभावनाओं को बल दिया है।
5 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। वहीं, शनिवार से लेकर अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा।