फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिथौरागढ़ में आपदा: भाई के परिवार को सचेत कर खुद मलबे में बहे चंद्र सिंह, जिंदा दफन हो गईं पांच जिंदगियां

Tue, 31 Aug 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी शालू दताल, अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़)
शालू दताल, अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Latest News: Five People Buried Under Debris Disaster in Pithoragarh photos
पिथौरागढ़ में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के जामुनी तोक में रहने वाले चंद्र सिंह को तबाही की आहट हुई तो सबसे पहले उन्होंने अपने भाई के घर जाकर उन्हें सचेत किया। भागकर पत्नी और तीन भतीजियों को जगाने आए तब तक मकान के साथ खुद भी मलबे में बह गए। तीन बेटियों, भाई और भाभी के मलबे में दफन होने से छोटे भाई का परिवार दहशत और सदमे में है। 



उत्तराखंड: धारचूला में अतिवृष्टि से सात मकान जमींदोज, पांच लोगों के शव बरामद, दो की तलाश जारी

रात 12 बजे के करीब भारत और नेपाल में जब मूसलाधार बारिश हुई तो काली नदी के शोर और जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से धरती कांपने लगी। जामुनी तोक में रहने वाले दो भाई चंद्र सिंह और जोगा सिंह के मकान अगल-बगल स्थित थे।

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: पिथौरागढ़ में बादलों ने मचाई तबाही, टनकपुर में बाढ़ जैसे हालात, तस्वीरें...

जोगा सिंह की तीन बेटियां अपने चाचा चंद्र सिंह के घर में सोई थीं। तेज बारिश के कारण जब पहाड़ी की ओर से मलबा आने लगा तो चंद्र सिंह की नींद खुल गई। इसके बाद उसने बारिश में ही बाहर जाकर अपने भाई जोगा सिंह को जगाया और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा।

Uttarakhand Weather Today Latest News: Five People Buried Under Debris Disaster in Pithoragarh photos
पिथौरागढ़ में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

जोगा सिंह ने तत्काल पत्नी और दो बेटों को जगाया और सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकले। इधर, चंद्र सिंह जैसे ही पत्नी और भतीजियों को जगाने के लिए भीतर गया तब तक पहाड़ी से आए मलबे ने मकान को जमींदोज कर दिया।

Uttarakhand Weather Today Latest News: Five People Buried Under Debris Disaster in Pithoragarh photos
पिथौरागढ़ में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

घर में मौजूद सभी पांच सदस्य देखते ही देखते मलबे में दफन हो गए। सुबह होने पर जोगा सिंह को अपने और भाई के घर पास मलबा और पत्थर ही नजर आए। बताया जा रहा है कि हादसे में पत्नी के साथ लापता चंद्र सिंह का एक बेटा पिथौरागढ़ में पढ़ता है। इसके चलते वह बच गया। प्रकृति के इस कहर के बाद पूरा गांव सहमा हुआ है। दशकों से इस आपदा की त्रासदी झेल रहे ग्रामीणों की आंखों में खौफ साफ दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Latest News: Five People Buried Under Debris Disaster in Pithoragarh photos
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आपदा - फोटो : अमर उजाला


रविवार रात अतिवृष्टि के कारण धारचूला-तवाघाट सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सड़क सुधार की फिलहाल उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को करीब 15 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ेगा। इन हालातों में क्षेत्र में राशन सहित अन्य जरूरी सामान की किल्लत होने की भी आशंका है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Latest News: Five People Buried Under Debris Disaster in Pithoragarh photos
धारचूला में अतिवृष्टि से तबाही - फोटो : अमर उजाला

इनकी हुई मौत
1 -संजना (15) पुत्री जोगा सिंह निवासी जामुनी। 
2 - रेनू (11) पुत्री जोगा सिंह निवासी जामुनी।
3 - शिवानी (9) पुत्री जोगा सिंह निवासी जामुनी। 
4 - सुनीता पत्नी दीपक सिंह निवासी जामुनी ।
5 - पार्वती देवी पत्नी लाल सिंह निवासी नालपोली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed