मौसम विभाग ने प्रदेशभर में सोमवार की शाम से बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी चेतावनी जारी की है। आगे पढ़िए कहां-कहां होगी बर्फबारी..
इसके तहत जहां मैदानी इलाकों में ओले पड़ेंगे, वहीं 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। बारिश और बर्फबारी की वजह से प्रदेशभर में दोबारा ठंड बढ़ने की संभावना है।
3 of 5
snowfall in uttarakhand
- फोटो : file photo
तीन दिनों से प्रदेशभर में मौसम शुष्क है। मैदानी इलाकों में दिन की तेज धूप से तापमान बढ़ रहा है। रविवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। राजधानी सहित मैदानी इलाकों में तापमान 26 डिग्री से ऊपर रहा।
4 of 5
rain in dehradun
- फोटो : file photo
मौसम विभाग ने अब सोमवार को बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि चकराता, मसूरी, नई टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, मुकतेश्वर और नैनीताल में सोमवार की शाम से मौसम बदल जाएगा।
5 of 5
snowfall
- फोटो : file photo
यहां बारिश ओलावृष्टि के साथ ही कुछ जगहों पर बर्फबारी भी होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में बारिश की वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।