फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather News: मनहूस सुबह...उत्तराखंड में बारिश बनी काल, मलबे में दफन हुईं जिंदगी, हर तरफ चीख-पुकार

Wed, 09 Aug 2023 11:17 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Aug 2023 11:17 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Massive Landslide in Gaurikund Rudraprayag, Cloud Burst Many Dead in Rubble
यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसों की तस्वीरें सामने आई। अपनों को खोने के गम में हर तरफ से चीख-पुकार मची। रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में सुबह पांच बजे हुए भारी भूस्खलन में तीन बच्चे मलबे में दब गए। वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे के पास यात्रियों के वाहन पर भारी बोल्डर गिर गया। 



गौरीकुंड में गौरी गांव में नेपाली मूल के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इन बच्चों को गौरीकुंड हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे का उपचार चल रहा है। 

वहीं यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया। चट्टानी बोल्डर गाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए।

Uttarakhand Weather News Massive Landslide in Gaurikund Rudraprayag, Cloud Burst Many Dead in Rubble
यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार - फोटो : amar ujala

बारिश और मलबा गिरने के चलते यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है।

Uttarakhand Weather News Massive Landslide in Gaurikund Rudraprayag, Cloud Burst Many Dead in Rubble
बस हादसा - फोटो : amar ujala

ओजरी डाबरकोट में वाहनों की आवाजाही शुरू होने के कुछ ही देर में एक वाहन बोल्डर की चपेट में आ गया। इस हादसे में एक हैदराबाद की 30 वर्षीय पायल की मौत हो गई। जबकि 20 वर्षीय मुम्बई निवासी क़ृष्णा गंभीर रूप घायल है। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Massive Landslide in Gaurikund Rudraprayag, Cloud Burst Many Dead in Rubble
गौरीकुंड में भूस्खलन - फोटो : amar ujala

घटना के बाद पुलिस ने दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका। घायलों को बडकोट सीएचसी लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  गौरीकुंड में भारी भूस्खलन, मलबे में दबे तीन बच्चों को निकाला, दो की मौत, कोटद्वार में फंसी बस

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Massive Landslide in Gaurikund Rudraprayag, Cloud Burst Many Dead in Rubble
कोटद्वार में मलबे में फंसी बस - फोटो : अमर उजाला

एक माह में ओजरी डाबरकोट के भूसखलन ने दो जिंदगियां छीन लीं। जुलाई माह में भूसखलन जोन में तैनात पुलिस जवान चमन सिंह तोमर की बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed