फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: पीएम मोदी के दौरे से पहले बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, तस्वीरें

Thu, 20 Oct 2022 11:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather News: Snowfall in kedarnath before pm narendra modi visit
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के दौरे से पहले केदारनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। पीएम मोदी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। वे केदारनाथ के लिए केबिल कार और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले गुरुवार को धाम में भारी बर्फबारी हुई। अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कड़ाके की ठंड और बर्फ की फुंआरों के बीच ही धाम पहुंचे। 



Uttarakhand: केदारनाथ रोपवे बनने से सीमित हो जाएंगी हेली सेवाएं, 21 को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे शिलान्यास

वहीं, चारों तरफ बर्फ से ढके धाम की रौनक देखते ही बनती है। बर्फबारी के बीच ही बड़ी संख्या में धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं, मौसम खराब होने से धाम में आज हेली सेवा बंद रही। तीर्थयात्री बर्फबारी के बीच गौरीकुंड से पैदल ही धाम के लिए रवाना हुए। 

Uttarakhand weather News: Snowfall in kedarnath before pm narendra modi visit
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ भ्रमण पर मौसम खलल डाल सकता है। गुरुवार को केदारनाथ में मौसम का मिजाज खराब ही रहा। सुबह से आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। लेकिन सुबह नौ बजे से आसमान में घने बादल छा गए, जिससे चारों तरफ रोशनी कम हो गई।

Uttarakhand weather News: Snowfall in kedarnath before pm narendra modi visit
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दोपहर 11 बजे से केदारनाथ में बर्फबारी होने लगी, जो देर शाम तक होती रही। धाम में मौजूद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पीएम मोदी के स्वागत व कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लेकिन खराब मौसम के कारण अंतिम समय की व्यवस्थाएं बनाने में दिक्कतें हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather News: Snowfall in kedarnath before pm narendra modi visit
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समति की ओर से केदारनाथ मंदिर को 20 कुंतल फूलों से सजाया गया है। साथ ही मंदिर परिसर समेत केदारपुरी क्षेत्र में साफ-सफाई की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather News: Snowfall in kedarnath before pm narendra modi visit
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पीएम के स्वागत के लिए मंदिर के चारों तरफ रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। इस दौरान गेंदा व अन्य फूलों के साथ ही आम, पीपल की पत्तियों की माला बनाई गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed