फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: गंगोत्री में बर्फबारी, धाम से लगी पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, तस्वीरों में देखें

Sun, 26 Mar 2023 08:37 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Mar 2023 08:37 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News snowfall in gangotri dham See Photos
गंगोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री धाम में बीते शनिवार रात से हल्की बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते जहां धाम से लगी पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं तापमान में गिरावट से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तीर्थपुरोहित माधव सेमवाल, मंदिर समिति कर्मचारी प्रेम बहादुर ने बताया कि बर्फबारी से तापमान काफी गिर गया है, जिसके चलते कडा़के की सर्दी महसूस हो रही है।  



दूसरी ओर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास मलबा व पत्थर आने से अवरुद्ध कुछ देर बंद रहा।  मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में रविवार को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना भी है। 3200 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, शनिवार को देहरादून, मसूरी, विकासनगर सहित कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई।

Uttarakhand Weather News snowfall in gangotri dham See Photos
गंगोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते शनिवार को गंगोत्री हाईवे पर 16 घंटे आवाजाही बंद रही। हालांकि छोटे वाहनों को कल्याणी धरासू फेड़ी मार्ग से डायवर्ट किया गया था लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही थमने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की करीब 12 किमी लंबी लाइन लगी रही।

Uttarakhand Weather News snowfall in gangotri dham See Photos
गंगोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री हाईवे पर धरासू में हाईवे चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से भारी मलबा व बोल्डर गिर गया था। शनिवार को प्रशासन की ओर से छोटे वाहनों को कल्याणी फेडी धरासू तराकोट मार्ग से भेजा गया लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News snowfall in gangotri dham See Photos
गंगोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

इसके चलते हाईवे के दोनों तरफ बड़े वाहनों की लाइन लगी रही। यहां करीब दोनों ओर 12 किमी तक वाहनों की कतार लगी रही।चौड़ीकरण काम में लगी एजेंसी ने शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाद हाईवे से मलबा व बोल्डर हटाने का काम शुरू किया।

ये भी पढ़ें...आसमान से गिरी आफत: उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज, उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से 350 बकरियां मरी

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News snowfall in gangotri dham See Photos
गंगोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बीआरओ ने दोपहर बाद दो बजे तक आवाजाही बहाल करने की संभावना जताई थी लेकिन भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आने से शनिवार अपराह्न 3:15 बजे बाद ही आवाजाही बहाल हो पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed