फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: यमुनोत्री में सीजन का पहला हिमपात, तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच किए दर्शन, तस्वीरें

Tue, 18 Oct 2022 09:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट/गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट/गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Oct 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand, Weather News: season first snowfall in yamunotri dham see beautiful photos
यमुनोत्री में सीजन का पहला हिमपात - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और यमुनोत्री मंदिर परिसर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इसके साथ ही आसपास की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई और गंगोत्री धाम में बादल घिर आए।



Kedarnath:  हेलीकॉप्टर से धाम पहुंच चुके डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री, टिकट काउंटर पर रात तक यात्रियों की भीड़

वहीं बदरीनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच ही यमुनोत्री और बदरीनाथ के दर्शन किए। पिछले कुछ दिनों से उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री व यमुनोत्री दोनों धामों में मौसम साफ था। मंगलवार को अचानक दोनों ही धामों में मौसम बदला और बादल छा गए।

Uttarakhand, Weather News: season first snowfall in yamunotri dham see beautiful photos
बदरीनाथ की पहाड़ियों पर हिमपात - फोटो : अमर उजाला

यमुनोत्री धाम के तीर्थपुरोहित अनोज उनियाल ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे करीब आधे घंटे तक बर्फबारी हुई जिससे धाम में ठंड और बढ़ गई है। यमुनोत्री धाम में पहली बर्फबारी का श्रद्धालुओं ने खूब लुत्फ उठाया। इधर, यमुनोत्री धाम में भी दोपहर बाद मौसम बदल गया।

Uttarakhand, Weather News: season first snowfall in yamunotri dham see beautiful photos
चोटियों पर हिमपात - फोटो : अमर उजाला

तीर्थपुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि दोपहर बाद चमोली जिले में बदरीनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हुई। तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच ही बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand, Weather News: season first snowfall in yamunotri dham see beautiful photos
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, माणा गांव सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश और बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्री बर्फबारी को देख उत्साहित दिखे। राजस्थान के तीर्थयात्री विनय और मेदनीधर का कहना है कि उन्होंने इतने नजदीक से बर्फबारी होते पहली बार देखी।

विज्ञापन
Uttarakhand, Weather News: season first snowfall in yamunotri dham see beautiful photos
पहाड़ियों पर हिमपात - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ निवासी धीरज मेहता ने नगर पंचायत से जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की। जोशीमठ, गोपेश्वर, नंदानगर सहित निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं, आज मैदानी इलाकों में भी हल्के बादल छाए रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed