फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे खुलने में लगेंगे दो से तीन दिन, यमुनोत्री हाईवे भी बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

Mon, 24 Jul 2023 02:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/कर्णप्रयाग/ उत्तरकाशी/ बड़कोट
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/कर्णप्रयाग/ उत्तरकाशी/ बड़कोट Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Jul 2023 02:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Badrinath Highway collapsed 100 meters in Kameda debris falling on Yamunotri Highway
बदरीनाथ हाईवे गोचर के कमेड़ा में हाईवे करीब 20 मीटर तक ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोचर के पास कमेड़ा में भारी मात्रा में मलबा आने से अवरुद्ध पड़ा हुआ है। यहां करीब 100 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि हाईवे को खोलने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।



बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों के वाहनों को चमोली गोपेश्वर मंडल उखीमठ होते हुए भेजा जा रहा है जबकि धामों की ओर जाने वाले तीर्थयात्रियों को रुद्रप्रयाग से कोटेश्वर–चोपड़ा मोटर मार्ग होते हुए गोचर भेजने के लिए जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग पोखरी और पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिलाधिकारी हिमांशी खुराना भी हाईवे का जायजा लेने के लिए प्रवाहित क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं।



हाईवे बंद होने पर जगह-जगह 1000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट पर लगातार बोल्डर और मलबा आने के कारण पिछले तीन दिनों से बंद है। 

यमुनोत्री धाम सहित गीठ पट्टी के कई गांव का सम्पर्क कट गया है। हाईवे बंद होने के कारण करीब 300 यात्री स्यानाचट्टी से लेकर जानकीचट्टी के बीच में फंसे हैं। प्रशासन का कहना सबको सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया है। 

Uttarakhand Weather News Badrinath Highway collapsed 100 meters in Kameda debris falling on Yamunotri Highway
बदरीनाथ हाईवे गोचर के कमेड़ा में हाईवे करीब 20 मीटर तक ध्वस्त - फोटो : amar ujala

उधर, रविवार रात हुई भारी बारिश से चमोली जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा के पास करीब 200 मीटर से अधिक भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहां पर 2011 में बनाई गई लाहे की पुलिया भी बह गई है। वहीं, कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे सिमलसैंण, बैनोलीबैंड, हरमनी, मल्यापौड़ में मलबा आने से बंद है।

Uttarakhand Weather News Badrinath Highway collapsed 100 meters in Kameda debris falling on Yamunotri Highway
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से उमट्टा के पास बंद हो गया है। उमट्टा में सड़क बंद होने से कर्णप्रयाग, गौचर व सिमली क्षेत्र से आने वाले स्कूली बच्चे एसजीआरआर जयकंडी नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Badrinath Highway collapsed 100 meters in Kameda debris falling on Yamunotri Highway
बदरीनाथ हाईवे छिनका में बंद - फोटो : अमर उजाला

इन दोनों राजमार्गों पर कई वाहन फंसे हैं। साथ ही बारिश से गौचर में हवाई पट्टी के आसपास के घरों में पानी भर गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश सड़कें बंद हो गई है।

ये भी पढ़ें...Cm Dhami Delhi Visit: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर चर्चा

 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Badrinath Highway collapsed 100 meters in Kameda debris falling on Yamunotri Highway
कर्णप्रयाग में पुलिया बही - फोटो : अमर उजाला

कर्णप्रयाग बाजार में मलबा व कीचड़ आने से वाहनों और पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गैरसैंण के पास कालीमाटी में कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे अभी तक नहीं खुल पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed