फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुस्से में कुदरत: उत्तराखंड में नदियों का दिखा रौद्र रूप, कई जगह मकान व पुल बहे, कई लोग मलबे में दबे, तस्वीरें

Mon, 14 Aug 2023 04:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Aug 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather IMD Rainfall Alert Disaster in Many places House Collapse road Closed river overflows
उत्तराखंड में नदियों ने दिखाया रौद्र रूप - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश खूब कहर बरपा रही है। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा खतरे के निशान पर बह रही है। वहीं, बारिश के बाद सड़कों पर मलबा फैल गया है। वहीं, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत कई इलाकों में घर बह गए हैं। कई जगह पुल भी टूटे हैं। 



उधर, मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

Uttarakhand Weather: देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच पांच जगहों पर बंद हो रहा हाईवे, 12 घंटे बाद चल पाए छोटे वाहन

चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार हैं। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टानों के टूटने से सड़कें बंद हो सकती हैं। 

Uttarakhand Weather IMD Rainfall Alert Disaster in Many places House Collapse road Closed river overflows
ऋषिकेश में उफान पर गंगा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। यहां गंगा का 294 मीटर डेंजर लेवल है, जबकि गंगा 294. 95 मीटर पर बह रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह खतरा बना हुआ है। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पार्किंग स्थल भी पूरी तरह जलमग्न हो गया। मौके पर जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवान तैनात हैं। 

Uttarakhand Weather IMD Rainfall Alert Disaster in Many places House Collapse road Closed river overflows
ऋषिकेश में उफान पर गंगा - फोटो : अमर उजाला

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने अवगत कराया है कि गंगा का  जल स्तर बढ़ने और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद रखे गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather IMD Rainfall Alert Disaster in Many places House Collapse road Closed river overflows
चमोली में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

चमोली जनपद में रविवार रात से शुरू हुई भारी बारिश आज भी जारी है। जनपद के थराली, नंदानगर और पीपलकोटी क्षेत्र में नदियों के साथ ही गाड गदेरे उफान पर बह रहे हैं। सबसे अधिक नुकसान थराली में हुआ है। यहां थराली गांव और केरा गांव में कई मकान व गौशालाएं मलबे में दब गईं। कई जगह छोटे पुलों को भी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather IMD Rainfall Alert Disaster in Many places House Collapse road Closed river overflows
पांच मंजिला भवन गिरा - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में सुबह मालदेवता से सटे कुमाल्डा क्षेत्र में दून डिफेंस एकेडमी का पांच मंजिला भवन गिरा। गनमीत रही कि यहां काई नहीं था। मूसलाधार बारिश के कारण गरुड़चट्टी में एक परिवार के मलबे की चपेट में आने की सूचना है। सूचना मिलने पर कमानडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे और सर्चिंग कार्य शुरू करवाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed