फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Update Highway being closed at five places between Devprayag and Rishikesh read more

Uttarakhand Weather: देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच पांच जगहों पर बंद हो रहा हाईवे, 12 घंटे बाद चल पाए छोटे वाहन

Sun, 13 Aug 2023 07:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Aug 2023 07:57 PM IST
सार

पांच स्थानों पर आए मलबे को हटाने के बाद मार्ग को रविवार दोपहर 12 बजे तक छोटे वाहनों के लिए खोला जा सका।  हाईवे बाधित होने से मलेथा व देवप्रयाग से चाका गजा होकर ऋषिकेश के लिए यातायात डायवर्ट किया गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update Highway being closed at five places between Devprayag and Rishikesh read more
देवप्रयाग के पास हाईवे - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बारिश के कारण मलबा आने से करीब 12 घंटे बाधित रहा। अब मार्ग को रविवार दोपहर करीब 12 बजे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे शनिवार देर रात 12 बजे बारिश के कारण शिवपुरी, सिंगटाली, अटाली, कौडियाला व तोताघाटी में मलबा आने से बाधित हो गया था।

विज्ञापन


देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच करीब 70 किलोमीटर क्षेत्र में पांच स्थानों पर आए मलबे को हटाने के बाद मार्ग को रविवार दोपहर 12 बजे तक छोटे वाहनों के लिए खोला जा सका। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि हाईवे बाधित होने से मलेथा व देवप्रयाग से चाका गजा होकर ऋषिकेश के लिए यातायात डायवर्ट किया गया था जबकि काफी वाहन देवप्रयाग, तोता घाटी व अटाली में मार्ग खुलने के इंतजार में खड़े थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...गम-गुस्सा और बेबसी: पहाड़ी से भूस्खलन के कारण पगनों गांव के नौ परिवारों ने छोड़ा घर, जोशीमठ में फिर संकट
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि श्रीनगर सहित रेलवे की निर्माण कंपनी एलएनटी व नवयुगा द्वारा मशीनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मार्ग से मलबा व बोल्डर हटाने का कार्य शुरू किया गया था लेकिन लगातार बारिश हाेने से कई बार काम रोकना पड़ा जबकि मार्ग बाधित होने से अखबार, सब्जी, दूध आदि सेवाएं भी क्षेत्र में दूसरे रूट से होकर पहुंचाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed