फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Snowfall: व्यास और दारमा घाटियों समेत ऊंची चोटियों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, देखें तस्वीरें

Fri, 31 Mar 2023 10:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Mar 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall in Darma And Vyas Valley See Photos
दारमा घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मौसम शुक्रवार को फिर बदल गया। तड़के से ही बारिश शुरू हो गई थी जो देर शाम तक जारी रही। मौसम में अचानक आई इस तब्दीली से ठंड बढ़ गई है। पहाड़ तो पहाड़ मैदानी इलाकों में भी लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। 



धारचूला के व्यास और दारमा घाटियों के ऊंचाई वाले इलाकों के अलावा छिपला की पहाड़ी पर भी हिमपात हुआ। वहीं, बागेश्वर जिले में चिल्ठा, द्वाली, फुर्किया आदि ऊंचे इलाकों में भी भारी हिमपात हुआ है। दारमा घाटी के 14 गांवो में 6 इंच और प्रसिद्ध पँचाचूली की चोटियों में लगभग एक फुट बर्फबारी हुई है। जिसके कारण ठंड काफी बढ़ चुकी है।

Uttarakhand: रामनगर में भारी बारिश के बाद उफान पर आए नाले में बही यात्रियों से भरी बस, ऐसे बचाई जान

पिथौरागढ़ में बृहस्पतिवार की रात से ही आसमान बादलों से घिरा गया था। शुक्रवार सुबह छह बजे से बारिश का क्रम शुरू हुआ। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, नग्निधूरा में हिमपात हुआ। खलियाटॉप में तीन इंच हिमपात हुआ। भुजानी में भी बर्फबारी हुई।

Uttarakhand Weather Heavy Snowfall in Darma And Vyas Valley See Photos
दारमा घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बेमौसम बारिश से पर्वतीय इलाकों के किसानों और कृषि विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार यह फसल पकने का समय है। इस समय फसल को तापमान अधिक चाहिए। ऐसे में बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस बारिश का एक सुखद पहलू यह है कि इससे नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।

Uttarakhand Weather Heavy Snowfall in Darma And Vyas Valley See Photos
दारमा घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर के जौलकांडे क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हो गई है। जौलकांडे, बोरगांव, लेटी शीशाखानी और आसपास के इलाकों में करीब आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि से खेत पट गए। इससे गेहूं की खड़ी फसल के साथ ही सब्जी के पौधों को भी क्षति पहुंची है। बागेश्वर हरसीला में पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बागेश्वर-कपकोट सड़क बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall in Darma And Vyas Valley See Photos
दारमा घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट में बारिश के चलते बाराकोट सड़क पर आईटीबीपी के आवासीय परिसर के समीप दो विशालकाय चीड़ के पेड़ गिर गए। इससे करीब आधे घंटे यातायात ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय लोगों ने पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।  

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall in Darma And Vyas Valley See Photos
दारमा घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

ऊधमसिंह नगर जिले में भी झमाझम बारिश हुई। काशीपुर में जलभराव की स्थिति है। श्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को अचानक तराई में बारिश होने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। इधर, हल्द्वानी में भी शुक्रवार तड़के बारिश हुई। दोपहर में मौसम एक बार खुल गया लेकिन शाम पांच बजे से फिर झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed